मुंबई के व्यस्त बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर पश्चिम रेलवे ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध झोपड़ों पर बुलडोजर चलाया. बुधवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया और प्रशासनिक टीम पर पथराव शुरू हो गया, जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं. हालांकि पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने हालात को जल्दी काबू में कर लिया. फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. कार्रवाई के बाद इलाके में मलबे का ढेर नजर आया, जहां प्रभावित लोग अपना सामान और कबाड़ तलाशते दिखाई दिए.