गली में बज रहे थे ढोल... तभी नीचे आ गिरा छज्जा, दहला देने वाले हादसे में 2 की मौत, Video

दो मंजिला इमारत का पहली और दूसरी मंजिल का छज्जा नीचे आ गिरा. इस हादसे में बुजुर्ग महिला-पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई है. तीन अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं. उनका अस्पताल में इलाज जारी है.

Advertisement
मकान का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत. मकान का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत.

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 25 जून 2023,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

मुंबई के विले पार्ले इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां पर एक मकान का छज्जा नीचे आ गिरा. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हुए हैं. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छज्जे नीचे गिरता नजर आ रहा है और दो लोग छज्जे के साथ नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं. मरने वालों में बुजुर्ग महिला और पुरुष शामिल हैं.

Advertisement

दरअसल, विले पार्ले के सेंट ब्रेज़ रोड पर स्थित नानावती अस्पताल के पास मौजूद ग्राउंड प्लस 2 मंजिल वाले भवन की पहले मंजिल और दूसरी मंजिल की बालकनी भराभर कर ढह गई. घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि मकान के पास गली में कई सारे लोग मौजूद हैं.

भरभरा कर नीचे आ गिरा छज्जा 

जैस ही सभी मकान से कुछ कदम आगे निकलते हैं तभी दो मंजिला मकान की दूसरी और पहली मंजिल की बालकनी भराभरा कर नीचे आ गिरती है. बालकनी में खड़े 70 साल के रोबी मिस्किटा और 65 साल की प्रिशिला मिस्किटा गली में आकर गिरते हैं और उनके ऊपर ढेर सारा मलबा भी गिरता है. साथ ही तीन अन्य लोग भी इस घटना में घायल हो जाते हैं. कुल पांच लोगों घायल होते हैं.

देखें वीडियो...

Advertisement

 

मलबे हटाकर घायलों को निकाला

घटना की जानकारी पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की भी दी जाती है. साथ ही वार्ड के सदस्य भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. मौके पर मौजूद लोग तत्परता दिखाते हुए मलबे के नीचे दबे बुजुर्ग महिला-पुरुष को बाहर निकालते हैं और उन्हें इलाज के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराते हैं.

दो की मौत, तीन का चल रहा है इलाज

मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, एंबुलेंस और पुलिस की टीम पहुंचती है. तीन अन्य घायलों को भी एंबुलेंस के जरिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सामने आया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रोबी मिस्किटा और प्रिशिला मिस्किटा की मौत हो गई थी. वहीं, तीनों घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement