वीडियो में बोला- आज रात से लॉकडाउन लगने वाला है... अफवाह फैलाने पर पुलिस ने लिया एक्शन

ठाणे के मुंब्रा इलाके में सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की झूठी खबर फैलाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. दरअसल, युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसने कहा था कि आज रात 12 बजे से कड़ा लॉकडाउन फिर से लागू होने वाला है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में डर और भ्रम का माहौल बन गया.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लिया एक्शन. (Photo: ITG) पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लिया एक्शन. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में एक युवक ने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की अफवाह फैला दी. युवक ने एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि रात 12 बजे से लॉकडाउन लागू होने वाला है. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बन गया.

वीडियो में युवक ने इस तरह से बात कही मानो उसे पुख्ता जानकारी मिली हो. यही वजह रही कि कई लोगों ने बिना पुष्टि किए इस वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ ही घंटों में यह अफवाह मुंब्रा और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गई. लोगों में एक बार फिर लॉकडाउन लगने की आशंका को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी.

Advertisement

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंब्रा पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की और तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपी युवक की पहचान कर उसका पता लगाया. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें: 'मजबूर मत कीजिए, नहीं तो पेट्रोल पंप ही बंद करवा दूंगा', शॉर्टेज की अफवाहों पर भड़के उमर अब्दुल्ला

पूछताछ में युवक कोई ठोस कारण नहीं बता पाया कि उसने इस तरह की भ्रामक जानकारी क्यों फैलाई. पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी दी और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि इस तरह की अफवाह फैलाना अपराध है और इससे समाज में अनावश्यक डर पैदा होता है.

मुंब्रा पुलिस ने इस घटना के बाद आम लोगों से खास अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी खबर पर तुरंत विश्वास न करें. किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करना बेहद जरूरी है. पुलिस ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल के साथ इस तरह की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जहां लोग बिना सोचे-समझे गलत जानकारी शेयर कर देते हैं. इसका असर सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर पड़ता है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: विक्रांत चौहान)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement