ट्रेन में TC ने मांगा टिकट तो भिड़ गई युवती, जमकर की मारपीट

ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक फुट ओवरब्रिज पर एक 18 साल की महिला यात्री ने टिकट दिखाने के लिए कहने पर एक महिला टिकट चेकर पर हमला कर दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Advertisement
युवती ने टीटी को ट्रेन में जमकर पीटा. (Photo: Representational ) युवती ने टीटी को ट्रेन में जमकर पीटा. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक फुट ओवरब्रिज पर एक 18 साल की महिला यात्री ने टिकट दिखाने के लिए कहने पर एक महिला टिकट चेकर पर हमला कर दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई जब 39 साल की हेड TC टिकट चेक कर रही थी. एक रेलवे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मोबाइल फोन पर बात कर रही किशोरी ने अपना टिकट दिखाने से मना कर दिया. वहीं जब उससे ID मांगी गई, तो उसने आधार कार्ड की जगह पैन कार्ड दिखाया. जिससे उनके बीच तीखी बहस हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: पहले की मारपीट, फिर जबरन खिलाया गोबर... पुणे में गोरक्षकों की ट्रक ड्राइवर से दबंगई

पुलिस ने दर्ज किया मामला?

इसके बाद यात्री ने TC के चेहरे पर अपने मोबाइल फोन से मारा. जिसके बाद बवाल बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद TC आरोपी को स्टेशन मैनेजर के ऑफिस ले गया, जहां उसकी पहचान एक लोकल निवासी के रूप में हुई, जो हाउसकीपिंग और ब्यूटी सर्विस का काम करती थी.

यह भी पढ़ें: पत्नी से बीच सड़क मारपीट, बाल पकड़ बाइक पर बैठाने की कोशिश, फिर दोनों गिरे, Video

घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया और उसके खिलाफ इंडियन रेलवे एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement