क्या राजनीति से संन्यास लेंगे 85 साल के शरद पवार? पार्टी बोली- इसका फैसला वो खुद करेंगे

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के सक्रिय राजनीति से संन्यास की अटकलों पर पार्टी नेता अंकुश काकडे ने स्पष्ट किया कि राज्यसभा के अगले कार्यकाल को लेकर फैसला केवल पवार ही करेंगे और पार्टी स्तर पर उनके रिटायरमेंट पर कोई चर्चा नहीं हुई है. हाल में यह चर्चा थी कि 85 वर्षीय पवार मौजूदा कार्यकाल के बाद सक्रिय संसदीय राजनीति से दूरी बना सकते हैं. महाराष्ट्र से शरद पवार सहित सात सदस्यों का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है.

Advertisement
महाराष्ट्र से शरद पवार सहित सात सदस्यों का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होगा. (File Photo: PTI) महाराष्ट्र से शरद पवार सहित सात सदस्यों का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होगा. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार के एक्टिव पॉलिटिक्स से रिटायरमेंट को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर पार्टी नेता अंकुश काकडे ने शनिवार को स्थिति साफ कर दी. उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार अपने राज्यसभा कार्यकाल को लेकर क्या फैसला करेंगे, इसका निर्णय सिर्फ वही लेंगे.'

पुणे से जुड़े काकडे ने कहा, 'हमें पवार साहब के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की कोई जानकारी नहीं मिली है. पार्टी बैठकों में भी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है. राज्यसभा के अगले कार्यकाल को लेकर जो भी फैसला होगा, वह केवल शरद पवार ही करेंगे.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, डॉक्टरों ने दी 3-4 दिन आराम की सलाह

राजनीति से संन्यास लेंगे 85 वर्षीय पवार?

पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि 85 वर्षीय पवार मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने के बाद धीरे-धीरे सक्रिय संसदीय राजनीति से दूरी बना सकते हैं. बताया गया कि महाराष्ट्र से पवार सहित सात सदस्यों का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा. राज्यसभा सदस्यों का चुनाव विधायकों द्वारा किया जाता है.

एक सीट ही जीत सकता है विपक्ष

काकडे ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल हैं, के पास 232 विधायक हैं और वह संभावित रूप से छह सीटें जीत सकता है. वहीं एनसीपी (एसपी) सहित संयुक्त विपक्ष के पास 48 विधायक हैं, जिसके आधार पर वह केवल एक सीट जीत सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement