स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार...नकली कस्टमर ने खोली पोल तो पुलिस ने मारा छापा

पिंपरी-चिंचवड़ में पुलिस ने अवैध स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है.‘रिच स्पा’ पर छापेमारी में तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि संचालकों पर मामला दर्ज हुआ.डमी ग्राहक भेजकर जुटाए गए सबूतों के बाद कार्रवाई हुई, जिससे शहर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती का संदेश गया.

Advertisement
'स्पा सेंटर' में देह व्यापार (Photo: itg) 'स्पा सेंटर' में देह व्यापार (Photo: itg)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी- चिंचवड़ शहर में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ अनैतिक मानव तस्करी विरोधी विभाग (AHTU) ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. संत तुकाराम नगर स्थित सम्राट चौक इलाके में चल रहे ‘रिच स्पा’ सेंटर पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराया है.

Advertisement

महिलाओं से जबरन कराया जाता था देह व्यापार

छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर देह व्यापार संचालित होने के ठोस सबूत मिले. इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पा चालक अक्षय महादेव सुतार और मयूर दिनेश मोहिते के खिलाफ पीटा (PITA - अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में सामने आया कि इन महिलाओं को स्पा में काम देने के बहाने लाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जबरन वैश्या व्यवसाय करने के लिए मजबूर किया जा रहा था. स्पा सेंटर की आड़ में यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा था. एसीपी विशाल हिरे ने जानकारी दी कि, इस स्पा सेंटर के माध्यम से लंबे समय से अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं. ग्राहकों को विशेष सेवाओं के नाम पर बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था.

Advertisement

इस साल 12 अवैध स्पा सेंटरों पर कार्रवाई

पिंपरी- चिंचवड़ पुलिस ने इस वर्ष अब तक कुल 12 अवैध स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की है, जिनमें से 3 स्पा सेंटरों को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 46 महिलाओं को इस अवैध धंधे से मुक्त कराया गया है. एसीपी विशाल हिरे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार से अवैध स्पा सेंटर या देह व्यापार चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डमी ग्राहक भेजकर सबूत जुटाए

पुलिस ने एक डमी ग्राहक (बोगस कस्टमर) को स्पा सेंटर में भेजा. डमी ग्राहक के माध्यम से यह स्पष्ट हो गया कि वहां वास्तव में देह व्यापार किया जा रहा है और ग्राहकों को अवैध सेवाएं दी जा रही हैं. पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने ‘रिच स्पा’ सेंटर पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक गतिविधियां सामने आईं, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस पूरी कार्रवाई को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि किसी भी आरोपी को भागने का मौका न मिले और अवैध धंधे का पर्दाफाश हो सके.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement