पुणे एयरपोर्ट का रनवे दोबारा शुरू, IAF विमान की 'हार्ड-लैंडिंग' के बाद हुआ था बंद

भारतीय वायु सेना के फ्रंटलाइन विमान की हार्ड-लैंडिंग के कारण पुणे एयरपोर्ट के रनवे को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद आज यह रनवे फिर से शुरू कर दिया गया है.

Advertisement
भारतीय वायु सेना ने कहा कि पुणे एयरपोर्ट का रनवे अब संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है. (Representational image) भारतीय वायु सेना ने कहा कि पुणे एयरपोर्ट का रनवे अब संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है. (Representational image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

पुणे एयरपोर्ट का रनवे शनिवार सुबह फिर से चालू कर दिया गया है. भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी है कि एक दिन पहले फ्रंटलाइन विमान की हार्ड-लैंडिंग के कारण रनवे को नुकसान पहुंचा था. इस घटना के बाद शुक्रवार रात से ही उड़ानों का संचालन रोक दिया गया था, क्योंकि रनवे बंद कर दिया गया था.
 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा, "पुणे एयरपोर्ट का रनवे, जो भारतीय वायु सेना के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं था, अब ठीक कर लिया गया है और संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है."

Advertisement

भारतीय वायु सेना ने आगे जानकारी दी, “सभी जरूरी सुरक्षा जांच और मंजूरी पूरी कर ली गई है. उड़ानों का संचालन फिर शुरू किया जा रहा है." 

इससे पहले, विमान की हार्ड-लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना ने कहा था कि रनवे कुछ समय के लिए उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा.

शुक्रवार को इंडियन एयर फोर्स ने सोशल मीडिया पर कहा था कि, पुणे रनवे एक IAF एयरक्राफ्ट से जुड़ी घटना के चलते अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है. एयरक्रू सुरक्षित हैं और नागरिक संपत्ति को भी  कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. रनवे को चालू करने और सामान्य संचालन बहाल करने की कोशिश जारी है.

पुणे एयरपोर्ट ‘ड्यूल-यूज़’ मॉडल पर चलता है, जहां कमर्शियल उड़ानों के साथ-साथ वायुसेना का सक्रिय बेस भी संचालित होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement