महाराष्ट्र: 10 करोड़ रुपए दो, वरना… लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कांग्रेस विधायक साजिद खान और BJP नेता को दी धमकी

महाराष्ट्र के अकोला में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आई अंतरराष्ट्रीय रंगदारी कॉल से हड़कंप मच गया. भाजपा नेता हरीश टावरी से 2 करोड़ और कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई. दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. CDR और वॉइस सैंपल की जांच हो रही है. विधायक ने सुरक्षा बढ़ाने और Y श्रेणी सुरक्षा की मांग की है.

Advertisement
रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. Photo ITG रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. Photo ITG

धनंजय साबले

  • अकोला,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

महाराष्ट्र के अकोला जिले में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आई अंतरराष्ट्रीय रंगदारी कॉल से हड़कंप मच गया है. अकोट भाजपा शहराध्यक्ष हरीश टावरी से 2 करोड़ और अकोला पश्चिम के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान से 10 करोड़ की फिरौती मांगे जाने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले अकोट शहर के भाजपा नेता हरीश टावरी को फोन कर 2 करोड़ रुपये की मांग की गई. उनकी शिकायत पर अकोट शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में अकोट के भाजपा विधायक प्रकाश भारसाकले का नाम शिकायत में नहीं है.

Advertisement

रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
इसी क्रम में 17 फरवरी को अकोला पश्चिम के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को भी दोपहर करीब 3:30 बजे अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई. कॉल करने वाले ने रकम नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

CDR की हो रही जांच
विधायक साजिद खान पठान ने 18 फरवरी को अकोला पुलिस में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस प्रवक्ता एवं क्राइम ब्रांच अधिकारी शंकर शेलके ने बताया कि दोनों मामलों में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), तकनीकी साक्ष्य और वॉइस सैंपल की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी सत्यापित किया जा रहा है कि कॉल करने वाला व्यक्ति वास्तव में शुभम लोनकर है या नहीं.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, कॉल अंतरराष्ट्रीय नंबर से होने के कारण साइबर और तकनीकी स्तर पर भी जांच तेज कर दी गई है और संबंधित एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है. दोनों नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था एहतियातन बढ़ा दी गई है.

देवेंद्र फडणवीस से सुरक्षा की मांग
इस बीच विधायक साजिद खान पठान ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने पत्र में कहा कि वे एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं और उन्हें नियमित रूप से जनता के बीच जाना पड़ता है. साथ ही उन्होंने मौजूदा सुरक्षा को अपर्याप्त बताते हुए Y श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

फिलहाल अकोट और अकोला पश्चिम दोनों मामलों में पुलिस टीमें सक्रिय हैं और अंतरराष्ट्रीय रंगदारी कॉल के पीछे के नेटवर्क और तकनीकी स्रोत की गहन जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement