'पीएम के खिलाफ अपमानजनक बातें स्वीकार नहीं...', मालदीव विवाद पर बोले NCP प्रमुख शरद पवार

एनसीपी नेता शरद पवार ने मंगलवार को मालदीव विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हमने देश के पीएम के खिलाफ बाहरी लोगों की ऐसी टिप्पणियां स्वीकार नहीं की कर सकते.

Advertisement
मालदीव विवाद पर शरद पवार ने पीएम मोदी का किया समर्थन. (फाइल फोटो) मालदीव विवाद पर शरद पवार ने पीएम मोदी का किया समर्थन. (फाइल फोटो)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 09 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

मालदीव की सस्पेंड महिला मंत्री मरियम शिउना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मालदीव विवाद पर पीएम मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकती.

स्वीकार नहीं है पीएम पर टिप्पणी: शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को मालदीप विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और यदि किसी अन्य देश का कोई व्यक्ति, जो किसी भी पद पर है, हमारे प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी करता है तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे. हमें प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करना चाहिए. हम प्रधानमंत्री के खिलाफ हमारे देश के बाहर से होने वाली कोई भी टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेंगे.

Advertisement

PM के लक्षदीव दौरे के बाद हुआ विवाद

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लक्षद्वीप यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा की थीं और भारतीय लोगों से मालदीव पर घूमने आने की अपील की थी. पीएम मोदी की इन्ही तस्वीरों पर मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने आपत्तिजनक कमेंट किया था. इसके बाद  भारतीय इंटरनेट यूजर्स द्वारा उनकी आलोचना पर शिउना सने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक विवाद काफी बढ़ चुका था.

मालदीव सरकार ने जारी किया बयान

इसके बाद भारतीय दूतावास ने महिला नेता की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और इस पूरे घटनाक्रम के बाद मालदीव सरकार ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया और कहा कि मालदीव सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की गई टिप्पणी के बारे में जानती है. ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है. इसके बाद मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों मालाश शरीफ, अब्दुला महजूम और मरियम शिउना को सस्पेंड कर दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement