नवी मुंबई में बड़ा हादसा: डोमेस्टिक क्लास के दौरान छत का गिरा स्लैब, 14 वर्षीय छात्र की मौत

नवी मुंबई के कोपरखैरने सेक्टर-2 स्थित विद्या भवन सोसाइटी में गुरुवार शाम डोमेस्टिक क्लास के दौरान फर्स्ट फ्लोर का स्लैब अचानक गिर गया. हादसे में 14 वर्षीय छात्र मनीष मासे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. फायर ब्रिगेड ने मलबे में फंसे 12 छात्रों और एक शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

Advertisement
कई बच्चे और टीचर बाल-बाल बचे(Photo: Screengrab) कई बच्चे और टीचर बाल-बाल बचे(Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नवी मुंबई,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. कोपरखैरने सेक्टर-2, प्लॉट नंबर 12 स्थित विद्या भवन सोसाइटी में एक डोमेस्टिक क्लास के दौरान अचानक फर्स्ट फ्लोर का स्लैब गिर गया. इस घटना में 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र मलबे में फंस गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर जुट गए.

Advertisement

घटना गुरुवार शाम करीब 5:20 बजे की बताई जा रही है. उस समय सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर एक डोमेस्टिक क्लास चल रही थी, जिसमें कई छात्र मौजूद थे. इसी दौरान अचानक ऊपर का स्लैब टूटकर नीचे गिर गया. स्लैब गिरते ही वहां मौजूद छात्रों और शिक्षक में चीख-पुकार मच गई और कई लोग मलबे के नीचे दब गए.

यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में ‘जंगल की जमीन’ का खेल! बीजेपी नेता जे.एम. म्हात्रे पर ED की बड़ी कार्रवाई, 69.47 करोड़ की संपत्ति अटैच

फायर ब्रिगेड ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. वाशी, कोपरखैरने और ऐरोली से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. फायर ब्रिगेड के जवानों ने बिना देर किए राहत और बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में फंसे छात्रों को एक-एक कर बाहर निकाला.

Advertisement

बचाव अभियान के दौरान फायर ब्रिगेड ने कुल 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें 12 छात्र और एक शिक्षक शामिल थे. इनमें से कुछ छात्रों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

इलाज के दौरान छात्र की मौत

हादसे में घायल हुए छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वाशी म्युनिसिपल हॉस्पिटल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घायल छात्र मनीष मासे (14) की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस दुखद घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

फिलहाल घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट-नीलेश एन पाटिल.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »