मुंबई: ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 72 वर्षीय महिला की हुई मौत

मुंबई में रविवार देर रात एक इमारत में आग लग गई. जिससे 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई. हालांकि आग कैसे लगी, अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
बिल्डिंग में आग की घटना में महिला की मौत. (Photo: Representational ) बिल्डिंग में आग की घटना में महिला की मौत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:22 AM IST

मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके में एक 24-मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. जिससे 72 साल की एक महिला की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि ज़िला अदालत के पास कृष्णा वाटिका मार्ग पर गोकुलधाम कॉलोनी में स्थित 'लक्ष्य चांदी बिल्डिंग' में शाम करीब 7.20 बजे आग लगने की सूचना मिली.

Advertisement

एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग रिहायशी टावर की छठी मंज़िल तक ही सीमित थी. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कम से कम आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं. दमकलकर्मियों ने इंदु तारकेश्वर सिंह नाम की एक बुज़ुर्ग महिला को बचाया और उन्हें तुरंत गोरेगांव के 'लाइफ़लाइन अस्पताल' पहुंचाया. हालांकि अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: दरवाजे पर फटा नोटिस और मुंबई का कनेक्शन... लखनऊ में मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर, सुसाइड नोट ने उलझाई गुत्थी

आगे कैसे लगी? इसके कारणों का नहीं चल पाया है पता

अभी यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत चोटों की वजह से हुई या धुएं में सांस लेने की वजह से. आग बुझाने और बचाव कार्यों में मदद के लिए पुलिस, बिजली विभाग के कर्मचारी, 108 एंबुलेंस और बृहन्मुंबई नगर निगम के स्थानीय वार्ड कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे.

Advertisement

नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग रात 11.20 बजे बुझा दी गई और घटनास्थल पर 'कूलिंग ऑपरेशन' (आग बुझाने के बाद जगह को ठंडा करने का काम) जारी था. फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement