'मंत्री को फंसाने की सोची-समझी साजिश', नरहरी झिरवल के वीडियो पर बोले कांग्रेस विधायक वडेट्टीवार

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर वीडियो कांड और पेन ड्राइव की एंट्री ने सियासी भूचाल ला दिया है. मंत्री नरहरी झिरवल का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद, जहां एक तरफ इस्तीफे की मांग उठ रही है, वहीं विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस साजिश का अंदेशा जताया है.

Advertisement
ट्रांसजेंडर के साथ वीडियो और ब्लैकमेलिंग का खेल.(Photo: Representational) ट्रांसजेंडर के साथ वीडियो और ब्लैकमेलिंग का खेल.(Photo: Representational)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

महाराष्ट्र के मंत्री नरहरी झिरवल के कथित अश्लील वीडियो मामले में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने उनका पक्ष लिया है. उन्होंने कहा कि साजिश रचकर मंत्री को पूरी प्लानिंग के साथ फंसाया जा रहा है. महाराष्ट्र में एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद राजनीति में हड़कंप मच गया है. 

खाद्य और औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवल का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके सरकारी निवास पर रिकॉर्ड किया गया है.

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है. लेकिन इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार मंत्री का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि साजिश बनाकर मंत्री को पूरी प्लानिंग में फंसाया जा रहा है.

ट्रांसजेंडर के भाई ने निकाली क्लिप

नागपुर में विजय वडेट्टीवार ने कहा, ''वीडियो में ट्रांसजेंडर दिखाई दे रहा है. उसके भाई ने यह क्लिप निकाली है और वह ब्लैकमेलर भी है, ऐसा सुनने में आया है. साजिश रचकर मंत्री को पूरी प्लानिंग में फंसाया जा रहा है. क्लिप सही है तो गलत किया है, लेकिन गैंगवार चल रहा है. सरकार में गैंगवार चल रहा है. इससे महाराष्ट्र आगे नहीं बढ़ रहा है.''

'अशोक खरात के 150 वीडियो'

वहीं, कैप्टन अशोक खरात मामले में विजय वडेट्टीवार ने कई लोगों को बचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र को सिर झुकाना पड़ा. बड़े-बड़े लोग संविधान की शपथ लेकर यह सब काम करते हैं. पेन ड्राइव में खरात के करीब 150 से ज्यादा वीडियो हैं. पेन ड्राइव को सामने नहीं लाया जा रहा है. अधिकारी पूरे दबाव में हैं और मामले को दबाया जा रहा है. सिर्फ चुनिंदा लोगों को दिखाया जा रहा है. पेन ड्राइव में पूरी कुंडली है. पुलिस से लेकर सब इन्वॉल्व हैं. पेन ड्राइव में जो है वह सामने आना चाहिए.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement