बारामती प्लेन हादसा... क्रैश साइट से हटाया गया मलबा, जांच के लिए भेजे जा रहे जले अवशेष

बारामती में हुए प्लेन हादसे के बाद जांच एजेंसियों ने घटनास्थल से जले हुए हिस्सों और मलबे को इकट्ठा कर जांच के लिए भेजना शुरू कर दिया है. विमानन प्राधिकरण की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाया और गिरे पार्ट्स को मार्क कर पैक किया. तकनीकी जांच के जरिए हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा.

Advertisement
विमान क्रैश साइट पर पहुंची टीम ने हटाया मलबा. (Photo: Screengrab) विमान क्रैश साइट पर पहुंची टीम ने हटाया मलबा. (Photo: Screengrab)

वसंत मोरे

  • बारामती,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश साइट से मलबा और जले हुए हिस्सों को इकट्ठा कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विमानन प्राधिकरण और जांच एजेंसियों की टीम चार दिन बाद मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाने का काम शुरू किया गया. तकनीकी कर्मचारियों और मजदूरों की मदद से जले हुए हिस्सों को क्रेन के जरिए कंटेनर पर लोड किया गया.

Advertisement

इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि विमान के जो भी पार्ट्स अलग-अलग स्थानों पर गिरे मिले, उन जगहों को सफेद रंग से मार्क किया गया है, ताकि जांच के दौरान सटीक लोकेशन मैपिंग हो सके. बरामद जले हुए हिस्सों को लकड़ी के बक्सों में पैक कर फॉरेंसिक और तकनीकी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है. जांच एजेंसियां हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी तकनीकी पहलुओं की पड़ताल करेंगी.

यह भी पढ़ें: 'Oh Sh*t...' अजित पवार के प्लेन क्रैश से पहले क्या थे क्रू के अंतिम शब्द, जिसके बाद सब कुछ हो गया खत्म

दुर्घटना के बाद से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट रही थी. बड़ी संख्या में लोग क्षतिग्रस्त विमान को देखने पहुंच रहे थे. अब हादसे वाली जगह से मलबा हटाने और साइट क्लियर करने का काम शुरू कर दिया गया है.

Advertisement

बता दें कि यह हादसा 28 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9:45 बजे लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ था. एनसीपी नेता अजित पवार मुंबई से प्राइवेट विमान से चले थे. उन्हें बारामती में होने वाले कुछ कार्यक्रमों में शामिल होना था. बारामती पहुंचने पर विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था.

लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान अचानक कंट्रोल से बाहर हो गया और खेतों में जा गिरा. इस दौरान धमाके हुए और आग लग गई. आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे. इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी. जांच टीम अब एकत्र किए गए अवशेषों की विस्तृत जांच करेगी. ब्लैक बॉक्स, मैकेनिकल फेल्योर, मौसम और ऑपरेशनल फैक्टर्स समेत सभी संभावित कारणों की तकनीकी समीक्षा की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement