श्मशान जा रही थी शवयात्रा, रास्ते में जिंदा हो गई युवक की 'लाश'

महाराष्ट्र अकोला के विवरा गांव में बुधवार की शाम सनसनीखेज घटना हुई. बताया जा रहा है कि एक 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था. उसी दौरान उसकी सांसें चलने लगीं. परिजन उसे तांत्रिक के पास ले गए, जिसके बाद युवक उठकर बैठ गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
मामले की जानकारी देता युवक. मामले की जानकारी देता युवक.

धनंजय साबले

  • अकोला,
  • 27 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

महाराष्ट्र के अकोला के विवरा गांव में सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक की मौत के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक 'लाश' जिंदा होकर बैठ गई. यह नजारा देख सभी हैरान रह गए. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, अकोला के विवरा गांव का 25 वर्षीय प्रशांत मेसरे होमगार्ड है. वह अस्पताल से इलाज करवाकर लौटा था. बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक की मौत हो गई. उसके परिवार में मातम पसर गया. प्रशांत के परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान ले जा रहे थे. 

Advertisement

अचानक बांस की सीढ़ी से बंधी 'लाश' की सांसें चलने लगीं. यह देख लोग हैरान रह गए. युवक के माता-पिता ने उसे माता के मंदिर ले गए, जहां युवक जिंदा हो गया. तांत्रिक दीपक बोरले ने दावा किया कि यह माता का चमत्कार है.

इस घटना में युवक के जिंदा होने का दावा करने वाले युवक के उसके माता-पिता कैमरे के सामने खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. इस घटना को लेकर गांव वालों ने कहा कि यह भ्रामक और अंधश्रद्धा जैसी घटना है. इससे गांव के लोग डरे सहमे हैं. प्रशासन को इसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए.

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत युवक, उसके माता-पिता और तांत्रिक को थाने बुलाया. पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है. इसमें तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

घटना को लेकर अकोला की एडिशनल SP मोनिका रावत ने बताया, "पूछताछ के लिए तांत्रिक समेत मेसरे परिवार को बुलाया गया था. उससे पूछताछ कर छोड़ दिया है. इस घटना की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement