रांची एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला शख्स कौन था? DGCA ने शुरू की हादसे की जांच

रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज़ की एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा में क्रैश हो गई. 41 वर्षीय बर्न मरीज संजय कुमार की मौत हो गई. DGCA और AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
रांची प्लेन क्रैश मामले में डीजीसीए ने जांच शुरू की है. (Photo: ITG) रांची प्लेन क्रैश मामले में डीजीसीए ने जांच शुरू की है. (Photo: ITG)

सत्यजीत कुमार / नागार्जुन / अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:15 AM IST

झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. मरने वाले की पहचान संजय कुमार (41) के तौर पर हुई है, जो एक बर्न पेशेंट था और उसे मेडिकल इवैक्युएशन फ्लाइट से ले जाया जा रहा था.

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने एक बयान में कहा कि रांची-दिल्ली सेक्टर में मेडिकल इवैक्युएशन फ्लाइट ऑपरेट करने वाला एयरक्राफ्ट सोमवार शाम चतरा जिले में क्रैश हो गया.

Advertisement

एयरक्राफ्ट शाम 7:11 बजे हवा में था और बाद में शाम 7:34 बजे कोलकाता से उसका कम्युनिकेशन और रडार कॉन्टैक्ट टूट गया, जो वाराणसी से करीब 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में है.

प्लेन में सवार लोग कौन थे?

VT-AJV के नाम से रजिस्टर्ड यह एयरक्राफ्ट, रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का चलाया जाने वाला बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L था. इसमें सात लोग सवार थे, कैप्टन विवेक विकास भगत पायलट-इन-कमांड थे और कैप्टन सवराजदीप सिंह को-पायलट थे. पैसेंजर लिस्ट में संजय कुमार (मरीज़), अर्चना देवी (अटेंडेंट), धुरु कुमार (अटेंडेंट), डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) और सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिक) शामिल थे.

जिला प्रशासन की सर्च और रेस्क्यू टीम क्रैश साइट पर पहुंच गई है और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की एक टीम को घटना की जांच के लिए भेजा जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, मरीज की मौत, विमान में सात लोग थे सवार

प्लेन क्रैश में मौत का शिकार होने वाला मरीज कौन था?

इंडिया टुडे से बात करते हुए, देवनिका हॉस्पिटल के चीफ प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनंत सिन्हा ने बताया कि स्वर्गीय रामेश्वर साहू के बेटे संजय कुमार को 16 फरवरी को देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जिसकी उम्र 41 साल थी. वह 65 फीसदी जल गया था. उन्होंने कहा कि मरीज़ की हालत गंभीर थी और परिवार ने उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक हायर मेडिकल सेंटर में शिफ्ट करने का फैसला किया.

डॉ. सिन्हा ने आगे बताया कि मरीज़ को सोमवार शाम करीब 4.30 बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद उसे एयरपोर्ट ले जाया गया. परिवार लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला है.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement