J-K के राजौरी में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता... चमरेर जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, खाने-पीने का सामान और IED बरामद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है. थानामंडी के चामरेर वन क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक सक्रिय आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है, जहां से फटने के लिए बिल्कुल तैयार IED बरामद की गई है.

Advertisement
राजौरी में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकानों का किया खुलासा.(File Photo: PTI) राजौरी में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकानों का किया खुलासा.(File Photo: PTI)

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकवादियों को बड़ा झटका दिया है. थाना मंडी के चमरेर जंगल क्षेत्र में ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने (हाइडआउट) का खुलासा किया है. सुरक्षाबलों की टीम ने मौके से IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और खाने-पीने की चीजें बरामद की हैं.

सुरक्षाबलों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर थाना मंडी के चमरेर जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की टीम को एक आतंकी ठिकाना मिला, जहां से रेडी टु यूज IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) जो हमले के लिए पूरी तरह असेंबल था. साथ ही सुरक्षाबल ने आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में खाने-पीने की चीजें और राशन बरामद किया गया है जो आतंकियों की मौजूदगी की ओर इशारा करता है.

सुरक्षाबलों ने बताया कि आतंकी ठिकाने से बरामद IED को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है और जांच लिए भेज दिया गया है.

पुलिस और सेना की संयुक्त टीमें अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये ठिकाना किस आतंकी संगठन से जुड़ा था और उनका अगला निशाना क्या था. वन क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान अभी भी चलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »