IMD Rainfall Alert: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी! मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में कल यानी गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं IMD ने क्या दी जानकारी.

Advertisement
Himachal Pradesh Heavy Rainfall Alert (PTI) Himachal Pradesh Heavy Rainfall Alert (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

Himachal Pradesh Mausam, IMD Rainfall Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है. लगातार बारिश के चलते दोनों ही राज्यों में आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आए दिन लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की खबरें डरा रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो दोनों ही राज्यों में बारिश का ये दौर अभी जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने इन दो राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

Advertisement

रास्ते हुए ब्लॉक
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में सुबह से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. भारी बारिश से कुल्लू -मंडी वाया कमांद, कुल्लू -पंडोह -मंडी एनएच भूस्खलन के चलते बंद चुके हैं. वहीं, उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है. 

जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के चलते  शिमला के डिप्टी कमिश्नर आदित्य नेगी और मंडी के डिप्टी कमिश्नर अरिंदम चौधरी ने गुरुवार को अपने अधिकार क्षेत्र में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया. वहीं, बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने भी गुरुवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है. 

Advertisement

गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ, 25 और 26 अगस्त को मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 28 अगस्त को लगातार बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 

मॉनसून की शुरुआत की बाद से गई 227 लोगों की जान
24 जून को मॉनसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में बारिश संबंधित आपदाओं में 227 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 38 लोग अभी भी लापता हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 12,000 से अधिक घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं, राज्य को 8,100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »