CM सुक्खू और विधायक छह महीने तक कम सैलरी लेंगे, हिमाचल सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिमाचल प्रदेश में सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. जिसके चलते सरकार ने मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों की सैलरी में कटौती का फैसला लिया है. इस फैसले के तहत मुख्यमंत्री की सैलरी में 50 प्रतिशत की कटौती होगी. जबकि मंत्रियों और अधिकारियों की सैलरी में 30 से 20 प्रतिशत की कटौती होगी.

Advertisement
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू. (File: Photo ITG) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू. (File: Photo ITG)

अमन भारद्वाज

  • शिमला,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने शीर्ष अधिकारियों और विधायकों के वेतन के एक हिस्से को अस्थायी रूप से टालने की अपनी योजना को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया है. 2026-27 के बजट में घोषित इस उपाय को लागू करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है. मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि छह महीने की अवधि के लिए 'टेक-होम पे' (हाथ में आने वाले वेतन) में चरणबद्ध कटौती का विवरण दिया गया है.

Advertisement

इन लोगों की कटेगी इतने प्रतिशत सैलरी
इस निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री अपने वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा नहीं लेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. इस अवधि के दौरान, विधानसभा सदस्यों (विधायकों) के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा रोक लिया जाएगा. वरिष्ठ नौकरशाहों- जिनमें मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रधान मुख्य वन संरक्षक शामिल हैं. उनकी सैलरी में भी कटौती की जाएगी. इसी तरह की वेतन कटौती के प्रावधानों को लागू करने हेतु एक अलग अधिसूचना जारी की गई है.

अधिसूचना में कहा गया है कि मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HOFF), प्रधान मुख्य वन संरक्षक, और अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक की सैलरी में 30% हिस्सा रोक लिया जाएगा.  इसके अलावा सचिव, विभागाध्यक्ष, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, SP स्तर तक के अन्य पुलिस अधिकारी, मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक, और DFO स्तर तक के अन्य वन अधिकारी की भी 20 प्रतिशत सैलरी काट ली जाएगी.

Advertisement

आदेश में कहा गया है कि यह कदम पहाड़ी राज्य पर बढ़ते वित्तीय दबाव के कारण उठाया गया है. 21 मार्च को बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी. जिसका मुख्य कारण उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 'राजस्व घाटा अनुदान' (Revenue Deficit Grant) को बंद करने के निर्णय को बताया था. राज्य सरकार के अनुसार वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद किए गए इस बदलाव के कारण हिमाचल प्रदेश के वार्षिक संसाधनों में लगभग ₹8,000 करोड़ की कमी आ सकती है.

आर्थिक सुधार होने पर मिलेगा पूरा पेमेंट
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वेतन का जो हिस्सा अभी रोका जा रहा है, उसे स्थायी कटौती नहीं माना जाएगा. बल्कि राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर इस राशि का भुगतान बाद में कर दिया जाएगा. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भुगतान योग्य और स्थगित दोनों तरह के घटकों को सरकार के ई-वेतन प्रणाली और मासिक वेतन पर्चियों में दर्शाया जाएगा. हालांकि, भविष्य में किसी भी विसंगति से बचने के लिए आयकर जैसे वैधानिक कटौतियों की गणना पूरी वेतन राशि पर ही की जाती रहेगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement