राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में आखिर दिन है और अब यात्रा दिल्ली की ओर निकलेगी. हरियाणा में भी लोगों का समर्थन मिल रहा है लेकिन इसी के साथ कांग्रेस ये भी आरोप लगा रही है कि बीजेपी की ओर से साजिश के तहत यात्रा को रोकने की कोशिश की जा रही है.