हरियाणा सरकार की पहल, तबेला नहीं है तो पीजी में रखिए अपनी गाय, दूध भी मिलेगा

गाय भैंस पीजी योजना उन लोगों के लिए शुरू की जाएगी, जो गाय भैंस पालना तो चाहते हैं लेकिन उनके पास तबेले की जगह नहीं है. हालांकि गाय भैंस पीजी योजना में शामिल होने के लिए पीजी फीस देनी होगी.

Advertisement
हरियाणा में गाय-भैंस पीजी हरियाणा में गाय-भैंस पीजी

मनजीत सहगल / जावेद अख़्तर

  • चंडीगढ़,
  • 27 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST

गौरक्षकों को पहचान पत्र जारी करने की हिमायती हरियाणा सरकार अब राज्य में गाय-भैंसों के लिए पेइंग गेस्ट सुविधा यानी पीजी शुरू करने वाली है. यानी जिनके पास तबेले की सुविधा नहीं है, वो भी अब गाय-भैंस का पालन कर सकेंगे.

ने कहा है कि गाय भैंस पीजी योजना उन लोगों के लिए शुरू की जाएगी, जो गाय भैंस पालना तो चाहते हैं लेकिन उनके पास तबेले की जगह नहीं है. हालांकि गाय भैंस पीजी योजना में शामिल होने के लिए एक पीजी फीस देनी होगी.

Advertisement

कृषि मंत्री के मुताबिक गाय भैंस पीजी योजना में शामिल होने वाले लोगों को जानवरों के लिए मनपसंद चारा चुनने की छूट भी दी जाएगी. ओम प्रकाश धनखड़ के मुताबिक गाय भैंस पीजी योजना शुरू होने के बाद लोग न केवल गाय की सेवा कर पाएंगे बल्कि उनको बदले में भी दूध की सुविधा भी मिलेगी.

सरकार बाकायदा केंद्रों में पीजी कर्मी भर्ती करेगी, जो जानवरों की देखभाल करने के बाद पीजी की सुविधा लेने वाले व्यक्ति के घर तक दूध पहुंचाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »