शहनाई बज रही थी, बाराती नाच रहे थे... तभी आ धमके दबंग और लाठी-डंडों से कर दिया हमला, मच गई चीख-पुकार

गुरुग्राम के पालम विहार सेक्टर 22B में एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब बारात के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. दरअसल, कार सवार युवकों से विवाद हो गया था. इसके कुछ ही देर बाद लाठी-डंडों से बारातियों पर हमला कर दिया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

Advertisement
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच. (Photo: Screengrab) घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच. (Photo: Screengrab)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

गुरुग्राम में खुशियों और जश्न के बीच एक बारात में अचानक दहशत फैल गई. दरअसल, पालम विहार में दबंगों ने बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था. महज साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते शादी का माहौल चीख-पुकार और अफरा-तफरी में तब्दील हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

मामला गुरुग्राम के पालम विहार सेक्टर 22 B का है. यहां मोलाहेड़ के सरकारी स्कूल से वाल्मीकि समाज की बारात की चढ़त हुई. नाच गाने और गाजेबाजे के साथ बारात आगे बढ़ रही थी. उसी दौरान गाड़ी पर सवार कुछ दबंगों का साइड को लेकर बारातियों से विवाद होने लगा. 

Advertisement

आरोप है कि कुछ ही देर में यहां पहुंचे बारातियों पर इलाके के दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया. गाड़ी सवार शराब के नशे में धुत थे. बारात में शामिल लोगों से साइड देने को लेकर झगड़ा हो गया था.

इसी दौरान मामला हिंसक हो गया. बारात पर हुए हमले के बाद खुशियां उदासी और मायूसी में बदल गईं. उदास, परेशान और मायूस चेहरे दबंगो के खौफ में दिख रहे थे. आरोप मारपीट कर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसआई राकेश कुमार पालम विहार थाने से मौके पर पहुंचे और जायजा लिया.

यह भी पढ़ें: दुल्हन कर रही थी इंतजार, लोग मना रहे थे जश्न... तभी मौसेरे भाई ने दूल्हे को मार दी गोली, बारात में मच गई अफरा-तफरी

वहीं, दूल्हे के रिश्तेदारों का कहना है कि जैसे ही बारात कम्युनिटी सेंटर में पहुंची, वैसे ही लाठी डंडों से लैस 1 दर्जन से ज्यादा दबंग यहां आ गए और तोड़फोड़ करने लगे. जो सामने आया, उसी को बेरहमी से पीटने लगे. इस हमले में 2 युवकों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. एक महिला को भी लाठी डंडों से पीटा गया.

Advertisement

एएसआई राकेश कुमार ने कहा कि गाड़ी पर सवार 2 से 3 युवकों की साइड देने को लेकर कहासुनी हुई. फिर 1 दर्जन से ज्यादा लाठी डंडों से लैस दबंग सेक्टर 22 B के कम्युनिटी सेंटर में पहुंचे और हमला कर दिया. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement