दोस्तों ने घर से बुलाया और मार दी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम... फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात

हरियाणा के फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में 20 साल के युवक की उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि आरोपी अनाज की बोरी उठाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे. गोली लगने के बाद युवक ने दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई.

Advertisement
परिवार का इकलौता बेटा था युवक. (Photo: Screengrab) परिवार का इकलौता बेटा था युवक. (Photo: Screengrab)

सचिन गौड़

  • फरीदाबाद,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में दहला देने वाली वारदात सामने आई है.20 साल के युवक की उसके ही दोस्तों ने गोली मार दी. युवक ने दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ी, लेकिन फिर मौत हो गई. इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है.

मृतक के परिजनों के मुताबिक, आरोपी दोस्त, 20 साल के योगेश को घर से यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि उन्हें अनाज की बोरी उतारनी है. परिवार को लगा कि वह कुछ ही देर में लौट आएगा, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें सूचना मिली कि योगेश को गोली मार दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या... सेक्सुअल असॉल्ट के बाद मोबाइल चार्जर से घोंटा गला

जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि योगेश के माथे में गोली लगी हुई थी और वह गंभीर रूप से घायल था. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की. करीब दो दिन तक वह जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया.

योगेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं. परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. योगेश इन दिनों काम की तलाश में था और फिलहाल घर पर ही रह रहा था.

इस घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है. जांच अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement