दिल्ली: फरीदाबाद के परिवार पर रॉड से हमला, अराजक तत्वों ने कार में की तोड़फोड़

संगम विहार में एक कार सवार परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कुछ लोगों को रॉड से कार पर हमला करते देखा जा सकता है.

Advertisement
पुलिस ने परिवार पर हमला करने के आरोप में 3 को किया गिरफ्तार. (Photo: Representational ) पुलिस ने परिवार पर हमला करने के आरोप में 3 को किया गिरफ्तार. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के संगम विहार में हरियाणा के फरीदाबाद के एक परिवार पर हमला कर दिया गया. साथ ही उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी गई. जिससे परिवार दहशत में है. मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने बताया कि सोमवार को रामपाल और उनके परिवार के सदस्य कार से कालकाजी जा रहे थे, लेकिन सड़क की मरम्मत के काम के चलते उन्हें रास्ता बदलकर संगम विहार के जी-ब्लॉक की ओर जाना पड़ा. इसी दौरान परिवार का एक मोटरसाइकिल सवार से किसी बात पर झगड़ा हो गया और स्थिति बिगड़ गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लखनऊ: STF अफसर से मारपीट और लूट, आरोपी को बचाने वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर

इस दौरान मोटरसाइकिल सवार और उसके पांच-छह साथियों ने कथित तौर पर कार में बैठे लोगों पर हमला कर दिया. जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा और परिवार भी दहशत में आ गया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक ग्रुप को कार से एक आदमी को खींचकर बाहर निकालते और उस पर हमला करते देखा जा सकता है, जबकि कार में बैठी महिलाएं अंदर ही बैठी रहती हैं.

घटना का वीडियो भी आया था सामने

वीडियो में हमलावर कार पर रॉड और लाठियों से वार करते भी दिख रहे हैं. जबकि कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं. एक जगह तो एक युवक कार के बोनट पर चढ़ जाता है और अपने पैर से विंडशील्ड तोड़ने की कोशिश करता है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि इस घटना में रामपाल समेत दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं. घायलों का मेडिकल चेकअप कराया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई. संगम विहार पुलिस स्टेशन में इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि अब तक तीन आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि एक नाबालिग को पकड़ा गया है.

पुलिस ने आगे बताया कि वीडियो में दिख रहे बाकी आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं. पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement