वडोदरा: पानी पीने गया था युवक, मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया, बूढ़े माता-पिता का था इकलौता बेटा

वडोदरा जिले के कागडीपुरा गांव में देव नदी किनारे पानी पीने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. युवक को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. वन विभाग और पुलिस की टीम शव की तलाश में जुटी है. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.

Advertisement
मगरमच्छ ने युवक को  गहरे पानी में खींचा (Photo: Screengrab) मगरमच्छ ने युवक को गहरे पानी में खींचा (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • वडोदरा ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:26 PM IST

गुजरात के वडोदरा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. वाघोडिया तालुका के कागडीपुरा गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और डर का माहौल है. जानकारी के मुताबिक कागडीपुरा गांव निवासी मिथुन महेशभाई वसावा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. गुरुवार को वह देव नदी के किनारे पानी पीने गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही मिथुन नदी किनारे झुककर पानी पीने लगा, तभी पानी में छिपे बैठे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि युवक कुछ समझ पाता उससे पहले ही मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया. घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ नहीं कर सके. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मिथुन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. वह मजदूरी कर अपने बूढ़े माता-पिता का सहारा बना हुआ था. बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

बूढ़े माता-पिता का इकलौता सहारा छिना

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. वन विभाग की टीमें युवक के शव की तलाश में जुटी हुई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि देव नदी में मगरमच्छों की संख्या काफी अधिक है और पहले भी यहां ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

Advertisement

वडोदरा में मगरमच्छ का आतंक

घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है. वहीं व्यारा ग्राम पंचायत के सरपंच भूपतभाई पटेल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाता तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी. सरपंच के मुताबिक घटना की जानकारी तुरंत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और पुलिस को दी गई थी, लेकिन डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से तलाटी की रिपोर्ट आने के बाद ही रेस्क्यू शुरू करने की बात कही गई. फिलहाल पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग युवक के शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- तुषार पटेल

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement