VIDEO: पानीपुरी में मिली हड्डी, महिला ने किया हंगामा तो दुकानदार बोला- 'उड़कर आई होगी'

गुजरात के अहमदाबाद में पानीपुरी खाने गई एक महिला ने दावा किया है कि उसकी पानीपुरी में हड्डी निकली. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उसने पहले बाल और बाद में हड्डी जैसी चीज मिलने की बात कही. मामला रानीप इलाके की ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ लारी का बताया गया.

Advertisement
महिला के पानीपुरी की प्लेट में मिली हड्डी. (Photo: Screengrabs) महिला के पानीपुरी की प्लेट में मिली हड्डी. (Photo: Screengrabs)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

गुजरात के अहमदाबाद से सामने आए एक वायरल वीडियो ने स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर के रानीप इलाके में पानीपुरी खाने पहुंची एक महिला ने दावा किया कि उसकी पानीपुरी में हड्डी निकली. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अहमदाबाद नगर निगम के फ़ूड विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित लारी को जब्त कर लिया और संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

Advertisement

पहले मिला बाल, फिर मिली हड्डी
जानकारी के मुताबिक महिला रानीप स्थित BRTS बस स्टॉप के पास लगी ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ नाम की लारी पर पानीपुरी खाने पहुंची थी. महिला ने वायरल वीडियो में बताया कि वह शाम करीब 6:30 बजे अपने परिवार के साथ पानीपुरी खाने गई थी. महिला के अनुसार शुरुआत में जब उसने पहली पानीपुरी खाई तो उसमें बाल निकला. हालांकि उसने उस समय कोई विवाद नहीं किया और बात को नजरअंदाज कर दिया.

लेकिन जब उसने आखिरी पानीपुरी खाई तो उसके अंदर से हड्डी जैसी एक सख्त चीज निकली. महिला ने दावा किया कि वह चीज देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गई. इसके बाद उसने तुरंत पानीपुरी बेचने वाले से शिकायत की. आरोप है कि पहले दुकानदार ने उसे हड्डी मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह लकड़ी का टुकड़ा है.

Advertisement

दुकानदार बाद में महिला से मांगने लगा माफी
महिला के मुताबिक जब उसने वहां मौजूद अन्य ग्राहकों को वह चीज दिखाई तो कई लोगों ने भी उसे हड्डी बताया. इस दौरान पानीपुरी विक्रेता ने उसे लकड़ी साबित करने के लिए चाकू से काटने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं कटी. वीडियो में महिला यह कहते हुए भी सुनाई दे रही है कि बाद में दुकानदार को भी शक हो गया कि वह हड्डी ही है. इसके बाद उसने महिला से माफी मांगते हुए कहा कि शायद कहीं से उड़कर यह चीज खाने में आ गई होगी.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. जिसके बाद अहमदाबाद नगर निगम का फ़ूड विभाग हरकत में आया. फ़ूड विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ नाम की लारी को जब्त कर लिया. साथ ही लारी संचालक दिनेश तेली पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

खाद्य विभाग ने जब्त की लारी
अहमदाबाद नगर निगम के फ़ूड विभाग के अधिकारी तेजस शाह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और महिला के दावे को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए लारी को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Advertisement

इस घटना के बाद शहर में स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बहस तेज हो गई है. लोग सोशल मीडिया पर खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement