अहमदाबाद में BMW EV का कहर, ऑटो को टक्कर मार बस स्टैंड में घुसी कार, चालक गिरफ्तार

अहमदाबाद के निकोल में तेज रफ्तार BMW EV कार ने ऑटो को टक्कर मार दी और फिर बस स्टैंड में जा घुसी. हादसे में ऑटो चालक गंभीर घायल हुआ. चालक केविन कानानी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है.

Advertisement
BMW ने ऑटो को मारी टक्कर (Photo: Atul Tiwari/ITG) BMW ने ऑटो को मारी टक्कर (Photo: Atul Tiwari/ITG)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद ,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

अहमदाबाद के निकोल इलाके में एक तेज रफ्तार BMW EV कार ने बड़ा हादसा कर दिया, जिसमें पहले एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी गई और उसके बाद कार बेकाबू होकर बस स्टैंड में जा घुसी. यह घटना भक्ति सर्किल के पास हुई, जहां इस दुर्घटना ने लोगों को दहला दिया. जानकारी के अनुसार, BMW EV कार की रफ्तार काफी तेज थी. कार ने पहले एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो कई फीट दूर जा गिरा और उसका पूरी तरह से नुकसान हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Advertisement

ऑटो को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी और सीधे पास में बने बस स्टैंड में जा घुसी. इस टक्कर से बस स्टैंड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी अधिक रही होगी.

टक्कर के बाद बस स्टैंड में घुसी कार

इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा चालक मुनाफ शेख गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद BMW कार का चालक मौके से फरार हो गया था, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला.

अहमदाबाद आई डिवीजन ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर एसआई सुमरा के अनुसार, कार चला रहा व्यक्ति केविन कानानी है, जिसकी उम्र 25 साल है और वह टेक्सटाइल का व्यवसाय करता है. बताया जा रहा है कि उसकी अपनी कार सर्विस के लिए गई हुई थी, इसलिए वर्कशॉप की तरफ से उसे MH14 ML 4772 नंबर की BMW EV कार दी गई थी.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार 

हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चालक केविन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने लाता है. स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा है और लोग इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement