'गुजरात में इस बार बनेगी जनता की सरकार...', केजरीवाल का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के गांधीनगर में ‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’ रैली में भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात में जनता की सरकार बनेगी और राज्य की व्यवस्था बदली जाएगी.

Advertisement
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल. (Photo: X/@AAP) आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल. (Photo: X/@AAP)

aajtak.in

  • गांधीनगर,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:25 PM IST

आम आदम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात में ‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’ रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात में जनता की सरकार बनेगी और राज्य के लोग अपने फैसले खुद लेंगे.

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात में पिछले 30 वर्षों से सत्ता में रही भाजपा ने किसानों और युवाओं के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार केवल पार्टी बदलने की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को बदलने की जरूरत है ताकि राज्य में वास्तविक विकास हो सके. उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में केवल भाजपा और कांग्रेस के नेता ही तरक्की कर रहे हैं और दोनों का जॉइंट बिजनेस चल रहा है, जबकि किसान, युवा और आम लोग परेशान हैं.

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले नेताओं की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा और गुजरात को लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा. रैली के दौरान केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाना होता है तो अपने बेटे को बना देते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जय शाह में ऐसी कौन-सी खासियत है जो देश के लाखों युवाओं में नहीं है.

केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों को राजनीति में नहीं लाएंगे और आम आदमी पार्टी आम परिवारों के बच्चों को टिकट देगी. उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर किसानों की समस्याओं का समाधान करेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. रैली में उन्होंने किसानों से भाजपा और कांग्रेस को वोट न देने की अपील करते हुए कहा कि इस बार गुजरात में 'जनता की सरकार' बनानी होगी, जो जनता की इच्छानुसार काम करे और राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement