प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में कहा कि इस समिट का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावों को समझना और देश में इसके विकास को बढ़ावा देना है. पीएम मोदी ने इस तकनीक के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि AI भविष्य से ज्यादा वर्तमान में हमारी जरूरत है.