महिला जज से की बदसलूकी, ओला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली में कैब चालकों की महिलाओं से छेड़छाड़ और बदतमीजी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं. उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में ओला कैब चालक का एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला तीस हजारी अदालत में एडिशनल सेशन जज के पद पर कार्यरत है. उन्होंने कैब ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

Advertisement

सबा नाज़ / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2016,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

दिल्ली में कैब चालकों की महिलाओं से छेड़छाड़ और बदतमीजी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं. उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में ओला कैब चालक का एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला तीस हजारी अदालत में एडिशनल सेशन जज के पद पर कार्यरत है. उन्होंने कैब ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

महिला जज की रिपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम संदीप बताया जा रहा है. कैब ड्राइवर पर आरोप है कि उसने महिला जज से मारपीट की और उनका सामान गाड़ी से निकालकर बाहर फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

शनिवार को हुई थी घटना
दरअसल बीते शनिवार को पीड़ित महिला ने दोपहर में अदालत का काम खत्म कर घर जाने के लिए ओला कैब बुलाई थी. ओला कैब चालक संदीप कुमार वहां पहुंचा और जज को लेकर निकला था. कमला नगर मार्केट में महिला जज ने कुछ सामान खरीदने के लिए गाड़ी रुकवाई और चालक संदीप कुमार को थोड़ी देर इंतजार करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया.

रूप नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला
संदीप पहले तो उन पर भड़क गया और फिर करने लगा और उनका सामान निकालकर कैब से बाहर सड़क पर फेंक दिया. चालक संदीप महिला जज को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया. संदीप के खिलाफ रूप नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 354, 509, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »