सराय काले खां से बेगमपुल तक का सफर सिर्फ 55 मिनट में, 22 फरवरी से चलेगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Advertisement
यह हाईस्पीड ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (Photo: ITG) यह हाईस्पीड ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (Photo: ITG)

मयंक गौड़

  • मेरठ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

दिल्ली से मेरठ के बीच सफर अब और तेज होने जा रहा है. 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर दौड़ने वाली 'नमो भारत रैपिड रेल' ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है.
 
करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन सराय काले खां से बेगमपुल तक की दूरी महज 55 से 60 मिनट में तय करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. 

Advertisement

सराय काले खां तक का हिस्सा बनकर तैयार

दिल्ली के सराय काले खां तक का हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है और फिलहाल नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ तक संचालित हो रही है. ट्रायल रन के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के पत्रकारों को इस हाईस्पीड सफर का अनुभव कराया गया. 

82 किमी लंबे कॉरिडोर में कौन-कौन से स्टेशन?

ट्रेन मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक पहुंची, जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच, आरामदायक सीटें, एयर कंडीशनिंग, सीसीटीवी सुरक्षा और डिजिटल सूचना प्रणाली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और बेगमपुल/मोदीपुरम जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. 

सड़क मार्ग से जहां दिल्ली से मेरठ की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं अब यह सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा. 22 फरवरी को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement