दिल्लीः कांग्रेस ने शुरू की MCD चुनाव की तैयारी, हर विधानसभा में 'पोल खोल अभियान' 

इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और एमसीडी की विफलताएं बताएंगे.

Advertisement
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शुरू किया अभियान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शुरू किया अभियान

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST
  • सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पोल खोल अभियान
  • दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया शुभारंभ 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ता पर लंबे समय तक काबिज रही कांग्रेस के हाथ खाली हैं. दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी (एएपी) काबिज है तो वहीं दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी की सत्ता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास. दिल्ली में अगले साल यानी 2022 में एमसीडी के चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस अब एक्टिव मोड में आती नजर आ रही है.

Advertisement

दिल्ली कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव के लिए तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी हैं. कांग्रेस ने आज यानी 25 अक्टूबर से पोल खोल अभियान की शुरुआत कर दी. इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और एमसीडी की विफलताएं बताएंगे. इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की.

अनिल चौधरी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में ना तो एजुकेशन सिस्टम बढ़िया है ना ही लोगों को साफ पानी मिल रहा. शिक्षा के नाम पर सिर्फ बिल्डिंग खड़ी कर दी गई. सरकारी स्कूलों से लोग लगातार अपने बच्चों को बाहर निकाल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लोग मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. कोरोना काल में दिल्ली सरकार न तो दिल्ली वालों को बेड मुहैया करा पाई और ना ही ऑक्सीजन. दिल्ली सरकार पूरी तरह से विफल हो गई और हम इसी विफलता को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं.

Advertisement

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब केंद्र में बीजेपी की सरकार आई थी तब कहा गया था कि पेट्रोल के दाम कम किए जाएंगे. महंगाई कम की जाएगी लेकिन आज दिल्ली में पेट्रोल 107 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. महंगाई चरम पर है. सरसों के तेल की कीमत 70 रुपये से बढ़कर 200 रुपये तक पहुंच चुकी है. दाल, सब्जियां सब महंगे हो गए. जनता जाए तो जाए कहां. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस का साथ देगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement