दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर, घर में घुसकर मां-बेटे की चाकू गोदकर हत्या

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.

Advertisement
घटना के समय घर पर नहीं था पति (Photo: ITG) घटना के समय घर पर नहीं था पति (Photo: ITG)

आशुतोष कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर हुआ है. गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मां-बेटे की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना 20 और 21 मई की आधी रात के बाद की बताई जा रही है. मृतक मां-बेटे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले थे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक यूपी के बदायूं की रहने वाली शारदा देवी अपने पति और परिवार के साथ दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के गली नंबर 10 में रहती थीं. 40 साल की शारदा देवी के पति सब्जी का व्यवसाय करते हैं. बुधवा्र की रात शारदा देवी अपने बेटे 14 वर्षीय खुशहाल के साथ घर में अकेली थीं. उनके पति सब्जी की दुकान लगाने गए हुए थे.

यह भी पढ़ें: सास और दामाद के बीच थे अवैध संबंध, शादी के दबाव में हुआ बुजुर्ग महिला का मर्डर

शारदा देवी के पति आधी रात के बाद जब घर लौटे, दरवाजे के नीचे से खून बहता देखा. दरवाजा खोलकर जब वह घर के भीतर दाखिल हुए, भीतर पत्नी और बेटे की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. हत्या चाकू मारकर की गई थी. पति ने घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शारदा और खुशहाल के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भिजवा दिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फ्लैट नंबर 506 में लड़की की लाश... लिव-इन पार्टनर मौके से फरार, सुसाइड या मर्डर पर मिस्ट्री बरकरार

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.  शक है कि हत्या की इस वारदात को लूट के दौरान अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि घर से नकदी के साथ ही सोने और चांदी के जेवर भी गायब हैं. पुलिस का दावा है कि इस घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement