देर रात दिल्ली जाना है तो सावधान! 18 मार्च तक बंद रहेगा DND फ्लाईवे

नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर मरम्मत और रि-सरफेसिंग का काम शुरू होने जा रहा है. इसके चलते 18 मार्च 2026 तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक डीएनडी कैरिजवे को अस्थाई रूप से बंद रखा जाएगा, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का इंतजाम किया है.

Advertisement
डीएनडी फ्लाईवे पर मरम्मत की वजह से डायवर्ट किया गया ट्रैफिक (File Photo: ITG) डीएनडी फ्लाईवे पर मरम्मत की वजह से डायवर्ट किया गया ट्रैफिक (File Photo: ITG)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:20 AM IST

नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड द्वारा डीएनडी फ्लाईवे पर मरम्मत कार्य की वजह से  से 18 मार्च 2026 तक रात के वक्त यातायात प्रभावित रहेगा. यह असर 22 फरवरी 2026 से आया है. 18 मार्च तक हर रोज रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक सड़क की रि-सरफेसिंग के लिए डीएनडी कैरिजवे को अस्थाई रूप से बंद रखा जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है, जिससे मरम्मत अवधि के दौरान कम से कम असुविधा हो. 

Advertisement

नोएडा पुलिस के मुताबिक, मरम्मत कार्य के दौरान डीएनडी से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा. यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों जैसे चिल्ला बॉर्डर का सहारा लेना होगा. 

यह जानकारी देर रात ऑफिस से लौटने वाले, एयरपोर्ट जाने वाले या नाइट ड्यूटी करने वाले यात्रियों के लिए बेहद अहम है, जिससे वे अपनी यात्रा का समय पहले से प्लान कर सकें.

ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन प्लान

मरम्मत कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दो प्रमुख रूट डायवर्ट किए हैं. महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आने वाले वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला बॉर्डर की ओर भेजा जाएगा. वहीं, रजनीगंधा या सेक्टर-16 की तरफ से आने वाले वाहनों को डीएनडी टोल से यू-टर्न लेकर चिल्ला मार्ग के जरिए दिल्ली भेजा जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े घर के बाहर युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात, Video

अगले 25 दिनों तक रहेगी पाबंदी

अगले करीब 25 दिनों तक चलने वाले इस काम की वजह से रात के वक्त डीएनडी कई घंटों तक बंद रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए चिल्ला बॉर्डर वाले रास्ते का उपयोग करें. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें क्योंकि देर रात चिल्ला बॉर्डर ही दिल्ली पहुंचने का सबसे सुविधाजनक विकल्प रहेगा.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement