Delhi Pollution: इस फरवरी खुलकर ली सांस! पिछले 9 साल में सबसे साफ रही दिल्ली की हवा, CPCB ने जारी किए आंकड़े

सीपीसीबी की मानें 28 फरवरी तक 14 दिन ऐसे रहे जब AQI 200 से कम यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया. वहीं, चार दिन ऐसे थे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया. वहीं, 10 दिन ऐसे थे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से 300 के बीच दर्ज किया गया.

Advertisement
Delhi Pollution Delhi Pollution

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 29 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

Delhi Pollution, Air Quality Index: देश की राजधानी नई दिल्ली में इस साल फरवरी के महीने में पिछले नौ साल की तुलना में सबसे साफ हवा दर्ज की गई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की मानें तो इस साल फरवरी में ज्यादातर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से कम दर्ज किया गया. वहीं, अगर बारिश की बात की जाए तो साल 2013 के बाद से इस बार फरवरी में सबसे ज्यादा बारिश (32.5 मिलीमीटर) भी दर्ज की गई है.

Advertisement

कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

2017 से 2024 तक जानें फरवरी में क्या रहा AQI
CPCB की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, फरवरी 2016 में दिल्ली का AQI 293 दर्ज किया गया था, 2017 में 267, 2018 में 235, 2019 में 242, 2020 में 240, 2021 में 281, 2022 में 237 और 2024 में 223 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया. सीपीसीबी की मानें तो फरवरी में एक भी ऐसा दिन नहीं रहा जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ज्यादा यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया हो. 

सीपीसीबी की मानें 28 फरवरी तक 14 दिन ऐसे रहे जब AQI 200 से कम यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया. वहीं, चार दिन ऐसे थे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया. वहीं, 10 दिन ऐसे थे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से 300 के बीच दर्ज किया गया. 

Advertisement

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. 500 से ऊपर कुछ भी 'गंभीर प्लस' में माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement