दिल्ली: 5 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों सहित 9 लोगों की जलकर मौत

दिल्ली के पालम में एक बिल्डिंग की बेसमेंट आग लग गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया. इमारत के अंदर कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर मौजूद हैं.

Advertisement
आग लगने वाली इमारत के अंदर से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. (Photo: ITG) आग लगने वाली इमारत के अंदर से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम में एक पांच-मंजिला इमारत में आग लगने से करीब 9 लोगों की जलकर मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी खबरें आ रही हैं. इसके साथ ही, अब तक करीब तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है.

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, आग इमारत के बेसमेंट में लगी, जिसमें कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर हैं. इमारत की दूसरी और तीसरी मंज़िल पर कई रिहायशी फ्लैट हैं.

Advertisement

हादसे की जानकारी होने के बाद कई फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. इसके साथ ही, मौके पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

क्यों लगी आग?

रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत में लगी भीषण आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक कॉस्मेटिक स्टोर है, जबकि रिपोर्टों के मुताबिक बाकी फ्लोर रिहायशी हैं.

यह भी पढ़ें: जर्मनी में पढ़ाई कर रहे तेलंगाना के छात्र की मौत, अपार्टमेंट में आग लगी तो जान बचाने को इमारत से कूदे

इस हादसे की जानकारी सबसे पहले बुधवार सुबह करीब 6:50 बजे मिली. जब आग भड़की, तो कुछ लोगों ने खुद को बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी.

हालांकि, आग की लपटों ने इमारत से बाहर निकलने के एकमात्र रास्ते को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद कई लोग अंदर ही फंस गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement