5 रुपये के गुटखे के लिए कत्ल! चाकूबाजी में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में आजादपुर मंडी के गन्ना शेड नंबर-4 के पास गुटखे की कीमत को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय ड्राइवर नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना 3 अप्रैल तड़के हुई. पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी राहुल (19) को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद .(Photo: Representational) वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद .(Photo: Representational)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में आजादपुर मंडी के गन्ना शेड नंबर-4 के पास गुटखे की कीमत को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय ड्राइवर नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया. क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए. 

जानाकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल की तड़के आजादपुर मंडी के गन्ना शेड नंबर-4 के पास चाकूबाजी की सूचना पर PCR कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस जांच में पता चला कि मृतक नाजिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था और पेशे से ड्राइवर था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हत्या की दो घटनाएं... करावल नगर में पत्नी और दो बेटियों का मर्डर, नंद नगरी में भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली

घटना कैसे हुई

जांच के दौरान सामने आया कि नाजिम का एक चाय दुकानदार से गुटखे की कीमत को लेकर विवाद हो गया था. मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और स्थिति हिंसक हो गई.

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान दिल्ली के लिबासपुर का रहने वाला 19 वर्षीय राहुल ने चाकू निकालकर नाजिम पर हमला कर दिया. हमले में घायल नाजिम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.

Advertisement

क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement