कांग्रेस बोली- दिल्ली विधानसभा चुनाव जीते तो फ्री देंगे 600 यूनिट बिजली

सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली वासियों को केवल 200 यूनिट बिजली फ्री दे रही है. हमारी सरकार अगर दिल्ली में आई तो 600 यूनिट फ्री बिजली देंगे. छोटी इंडस्ट्रीज के लिए 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे. इन सबका जिक्र हमारे मेनिफेस्टो में होगा.

Advertisement
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (फाइल फोटो: PTI) दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (फाइल फोटो: PTI)

अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

  • कांग्रेस ने दिल्ली में किया 600 यूनिट फ्री बिजली का वादा
  • छोटी इंडस्ट्री को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देगी कांग्रेस

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. यही वजह है कि चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. दिल्ली के वजीरपुर इलाके में कांग्रेस ने एक बड़ी जनसभा बुलाई. इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है.

Advertisement

सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली वासियों को केवल 200 यूनिट बिजली फ्री दे रही है. हमारी सरकार अगर दिल्ली में आई तो 600 यूनिट फ्री बिजली देंगे. छोटी इंडस्ट्रीज के लिए 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे. इन सबका जिक्र हमारे मेनिफेस्टो में होगा.

AAP सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 5 साल पहले जिस विश्वास और ऐतिहासिक बहुमत के साथ दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनाई हमने सभी दिल्लीवासियों की उम्मीदों से ज्यादा काम किया है.

शिक्षा का बजट 3 गुना कियाः केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस देश में जानबूझकर प्राइवेट स्कूलों को बढ़ाया गया और सरकारी स्कूलों को खराब किया गया है, लेकिन हमने यह सूरत बदली है दिल्ली में शिक्षा के बजट को तीन गुना किया गया. दिल्ली में 20000 नए क्लास रूम बनाए गए और हमने प्राइवेट स्कूलों से बेहतर सरकारी स्कूलों का रिजल्ट दिया.

Advertisement

केजरीवाल सरकार के रिपोर्ट कार्ड को BJP ने बताया जनता से धोखे का प्रतीक

उन्होंने केजरीवाल सरकार से पूछा कि 509 स्कूल और 20 नए कॉलेज जिसका वादा सरकार ने किया था, वह आखिर कहां हैं. दिल्ली के अस्पतालों में आईसीयू, बेड और वेंटिलेटर जैसी जरूरी सुविधाएं भी नहीं हैं. मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद जल बोर्ड के चेयरमैन है, फिर भी पूरी दिल्ली को दूषित पानी पीना पड़ रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »