AI समिट के चलते आज इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन... घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

समिट का आयोजन भारत मंडपम में किया जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश-विदेश के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आगंतुक शामिल हो रहे हैं. 21 फरवरी को समापन के दिन यहां भारी भीड़ तथा वाहनों की आवाजाही बढ़ने का अनुमान है.

Advertisement
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें (File Photo- PTI) दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:55 AM IST

दिल्ली में शनिवार को AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चलते कई प्रमुख सड़कों पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

दरअसल, समिट का आयोजन भारत मंडपम में किया जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश-विदेश के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आगंतुक शामिल हो रहे हैं. 21 फरवरी को समापन के दिन यहां भारी भीड़ तथा वाहनों की आवाजाही बढ़ने का अनुमान है.

Advertisement

इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार भैरों रोड, भगवान दास रोड, पुराना किला रोड और मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित रह सकता है. इन मार्गों पर पीक आवर्स के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है और आवश्यकतानुसार डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं.

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए मोटर चालकों को तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड और रिंग रोड जैसे वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है. पुलिस ने कहा है कि जो लोग सेंट्रल दिल्ली से होकर गुजरने वाले हैं, वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और अपनी यात्रा की पूर्व योजना बना लें.

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे ट्रैफिक कर्मी

एडवाइजरी में बताया गया है कि भारत मंडपम और उससे सटे इलाकों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी. इसका उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना और किसी भी प्रकार की रुकावट या अव्यवस्था को रोकना है.

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, लेन अनुशासन बनाए रखें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें. साथ ही, नवीनतम ट्रैफिक अपडेट के लिए आधिकारिक ट्रैफिक चैनलों पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement