रात में जन्मदिन की पार्टी, फिर एक ही साड़ी के फंदे पर लटके मिले दो दोस्त, गांव में पसरा सन्नाटा

रायगढ़ जिले में एक स्कूल परिसर में पेड़ से एक ही साड़ी के फंदे पर दो दोस्तों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों युवक देर रात जन्मदिन की पार्टी मनाने निकले थे. सुबह ग्रामीणों ने उन्हें फांसी पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Advertisement
दो दोस्तों ने किया सुसाइड. (Photo: Representational ) दो दोस्तों ने किया सुसाइड. (Photo: Representational )

नरेश शर्मा

  • रायगढ़ ,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक स्कूल परिसर में पेड़ से दो दोस्तों के शव फांसी पर लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है. जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित चिखली गांव में मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे स्कूल परिसर के एक पेड़ पर दो युवकों के शव फांसी के फंदे से लटकते हुए मिले. दोनों ने एक ही साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी.

स्कूल परिसर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव

मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21 वर्ष) निवासी तेतला और शिवशरण कर्ष (22 वर्ष) निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़ के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण को कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लेने गया था.

बताया जा रहा है कि रास्ते में लाभोराम को उतारने के बाद दोनों दोस्तों ने साथ में शराब पार्टी की. इसके बाद किसी अज्ञात कारण से दोनों ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Advertisement

सुबह जब ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में पेड़ से दोनों युवकों के शव लटकते देखे तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. इसके बाद तुरंत पुसौर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार घटना स्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. दोनों युवकों ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस गांव वालों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement