भतीजे के प्यार में पागल थी 40 साल की चाची, टॉर्च की रोशनी में पति ने कराई दोनों की शादी

एक शादीशुदा महिला का उसके भतीजे के साथ अफेयर चल रहा था. जब इसकी भनक उसके पति को लगी तो उसने विरोध किया. मगर, महिला जिद पर अड़ी रही. इसके बाद पंचायत बुलाई गई और महिला की उसके भतीजे के साथ शादी करा दी गई. ये शादी रात में मोबाइल टॉर्च को रोशनी में कराई गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

राकेश कुमार सिंह

  • जमुई ,
  • 23 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

रात का वक्त, मोबाइल की रोशनी और पति की मौजूदगी में 40 साल की महिला की 20 साल के भतीजे के साथ शादी... ये अनोखा मामला बिहार के जमुई से सामने आया है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इस शादी का गवाह पूरा गांव बना. 

दरअसल, जमुई के लखापुर गांव में इंद्रदेव पासवान का घर है. परिवार में पत्नी रूबी देवी के साथ ही अन्य सदस्य हैं. इंद्रदेव रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहता था. इस दरम्यान रूबी की उसके भतीजे पंकज से नजदीकियां बढ़ गईं. बताया जा रहा है कि पिछले तीन साल से दोनों का अफेयर चल रहा था. 

Advertisement

पति ने कहा कि वो जहर खाकर जान देगा

जब इसकी भनक महिला के पति को लगी तो उसने विरोध किया. मगर, वो पंकज को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई. इस पर इंद्रदेव ने कहा कि वो जहर खाकर जान देगा. फिर भी उस पर कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद उसने गांववालों से शिकायत की और पंचायत बुलाई गई.

'गांववालों ने जबरन मेरी शादी करा दी'

इस मामले में पंचों ने निर्णय लिया कि दोनों की शादी करा दी जाए. इसके बाद रात में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में दोनों की शादी कराई गई. शादी के बाद रूबी काफी खुश है. मगर, पंकज का आरोप है कि गांववालों ने जबरन उसकी शादी कराई है.

देखिए वीडियो...

'महिला का पति उसे रखना नहीं चाहता था'

वहीं, पंकज की मां का कहना है कि इस मामले में पुलिसवालों को सूचना दी थी लेकिन उन्होंने रात में गांव आने से इनकार कर दिया. इस शादी को लेकर पंच राजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों के बीच चल रहे अवैध संबंध की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा था. महिला का पति भी उसे साथ रखना नहीं चाहता था.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement