Developmental Dysplasia of the Hip Symptoms: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 3 जून 2024 को बेटी का दुनिया में स्वागत किया था. उनकी बेटी का नाम लारा है, जिसका फेस अभी तक कपल ने ऑफिशियली रिवील नहीं किया है, लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपनी बेटी को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया. 'बी अ मैन यार' के हालिया एपिसोड में वरुण ने बताया कि जब उनकी बेटी लारा महज 1.5 साल की थी, तब उसे एक गंभीर बीमारी डायग्नोज हुई थी.
वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी लारा को जन्मजात बीमारी डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) हुई थी. एक्टर ने पॉडकास्ट में बताया कि वेस्ट में इसका अच्छा इलाज है, हालांकि अभी उतना इंडिया में नहीं है. आइए जानते हैं कि आखिर डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप क्या है और इसके लक्षण क्या होते हैं.
डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चे के हिप जॉइंट की ठीक से ग्रोथ नहीं होती. सामान्य रूप से हिप जॉइंट बॉल और सॉकेट जैसा होता है, लेकिन इस बीमारी में सॉकेट उथला होता है जिससे बॉल सही से फिट नहीं होती. इसके कारण कूल्हा ढीला हो जाता है और कभी-कभी अपनी जगह से खिसक भी जाता है.
वरुण धवन ने बताया कि अगर DDH का समय पर इलाज न हो तो बच्चे को चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है और आगे चलकर गठिया (arthritis) जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है.
अच्छी बात यह है कि अगर इसे शुरुआती स्टेज में पकड़ लिया जाए, तो इलाज आसान और असरदार होता है.
डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) के शुरुआत में लक्षण साफ दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन कुछ संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है. जैसे-
अक्सर यह समस्या तब साफ दिखती है जब बच्चा खड़ा होना या चलना शुरू करता है. आमतौर पर 1 से डेढ़ साल के बाद इस समस्या के बारे में माता-पिता को मालूम चलता है और कुछ लोग इन लक्षणों को आम समझकर अनदेखा भी करते हैं, जबकि ऐसे संकेत दिखते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
इस बीमारी के पीछे कई कारण हो सकते हैं:
फैमिली हिस्ट्री: अगर परिवार में किसी को हिप की समस्या रही हो
गर्भ में स्थिति: बच्चे को गर्भ में पर्याप्त जगह न मिलना
जन्म के समय या बाद में विकास में कमी
अधिकतर मामलों में यह समस्या जन्म से ही होती है या शुरुआती महीनों में विकसित होती है.
डॉक्टर बच्चे की उम्र और समस्या की गंभीरता के आधार पर इलाज तय करते हैं.
जैसा कि वरुण ने भी बताया कि उनकी बेटी लारा को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी और एक प्रोसेस के बाद कास्ट के जरिए उसकी समस्या का इलाज किया गया.
डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) में घर पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार हल्की एक्सरसाइज और सही पोजिशन में बैठना-सोना भी मदद करता है.
आजतक हेल्थ डेस्क