High Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिल की सेहत रहेगी बेहतर

High Cholesterol: आज के दौर में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है. अच्छी बात यह है कि हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

Advertisement
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स (Photo- ITG) बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स (Photo- ITG)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:33 AM IST

High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स अक्सर बिना किसी लक्षण के बढ़ते हैं लेकिन ये धीरे-धीरे दिल की बीमारी, स्ट्रोक और नसों के ब्लॉकेज का खतरा बढ़ा देते हैं. दवा, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट जरूरी हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ रोजाना पीने वाली ड्रिंक्स भी इन लेवल्स को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं. ये ड्रिंक्स शरीर में फैट को सही तरीके से मेटाबोलाइज करने, सूजन कम करने और नसों को साफ रखने में मदद करती हैं. अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर ड्रिंक्स घर में मौजूद चीजों से ही बन जाती हैं. आइए जानते हैं उन 5 ड्रिंक्स के बारे में जो कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement

ग्रीन टी
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और सूजन घटाने में मदद करती है. हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना 1–2 कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद हो सकता है.

नींबू पानी
नींबू पानी में विटामिन C भरपूर होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और शरीर में फैट को सही तरीके से पचाने में मदद करता है. यह लिवर को भी सपोर्ट करता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है. इसे आप आसानी से अपनी मॉनिंग रूटीन मेंशामिल कर सकते हैं.

चुकंदर का जूस
चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और नसों को रिलैक्स रखते हैं. इसका जूस ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. 

हिबिस्कस (गुड़हल) की चाय
हिबिस्कस की चाय हार्ट के लिए बेहतर मानी जाती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स नसों को हेल्दी रखते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

Advertisement

ओट्स ड्रिंक
ओट्स में फाइबर (बीटा-ग्लूकन) होता है जो पेट में जाकर कोलेस्ट्रॉल को बांध लेता है और उसे शरीर में जाने से रोकता है. इससे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स दोनों कम हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement