फैक्ट चेक: ईरान के लोगों की मदद के नाम पर हो रही ठगी, ये क्यूआर कोड ईरान एम्बेसी का नहीं है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति भारत के मुसलमानों से ईरान के लोगों की मदद के लिए अपील करता दिखता है. इस वीडियो पर एक क्यूआर कोड भी लगा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का आजतक की टीम ने फैक्ट चेक किया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये ईरान एम्बेसी का क्यूआर कोड है जिसके जरिये युद्ध में हताहत ईरानियों की मदद की जा सकती है.
सच्चाई
ये क्यूआर कोड, ईरान की एम्बेसी का नहीं है. ये वीडियो जमीर अब्बास जाफरी नाम के इस्लामिक स्कॉलर के वीडियो में छेड़छाड़ करके बनाया गया है.

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:55 PM IST

हाल ही में भारत में स्थित ईरानी एम्बेसी ने युद्ध पीड़ित लोगों की मदद के लिए बैंक डिटेल्स जारी कीं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति भारत के मुसलमानों से ईरान के लोगों की मदद के लिए अपील करता दिखता है. Charity Helping नाम के फेसबुक अकाउंट से जारी इस वीडियो पर एक क्यूआर कोड भी लगा है.

Advertisement

इसमें वो कहता है, "इस वीडियो को हर मुसलमान को शेयर करना है. हर इंडियन मुसलमान इसे शेयर करें. क्योंकि अगर आप कह रहे थे कि मैं अयातुल्लाह खामेनेई से बहुत मोहब्बत करता हूं, ईरान से बहुत मोहब्बत करता हूं, तो ये वक्त है दिखाने का, कि आप मोहब्बत करते हो. ये ईरानियन एम्बेसी की डिटेल्स हैं. हर मुसलमान अगर 100 रुपया दे हिन्दुस्तान में, 20 करोड़ मुसलमान हैं, कितना पैसा दे सकते हैं."

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तकरीबन 18 हजार लोग शेयर कर चुके थे.

लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि इस वीडियो में दिया गया क्यूआर कोड ईरानी दूतावास का नहीं है. ये वीडियो, जमीर अब्बास जाफरी नाम के इस्लामिक स्कॉलर के एक वीडियो को एडिट करके बनाया गया है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?  

वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने से हमें जमीर अब्बास जाफरी नाम के एक इस्लामिक स्कॉलर का इंस्टाग्राम अकाउंट मिला.

Advertisement

जमीर ने 14 मार्च को एक वीडियो पोस्ट किया था. इसी से छेड़छाड़ करके वायरल वीडियो बनाया गया है. इस पोस्ट में ईरान एम्बेसी के 14 मार्च के एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट है.

वहीं, वीडियो के ऊपर की तरफ ईरान एम्बेसी का वॉट्सऐप नंबर "+91-9899812318" लिखा है. ये नंबर एम्बेसी ने पेमेंट की रसीद का स्क्रीनशॉट भेजने के लिए जारी किया था.

इसे देखकर साफ पता लगता है कि ईरान एम्बेसी वाले एक्स पोस्ट के ऊपर किसी ने अपना खुद का क्यूआर कोड लगा दिया है और वॉट्सऐप नंबर को “MBC” के एक लोगो से छुपा दिया है. MBC, स्विट्जरलैंड की एक पब्लिक ट्रास्पोर्ट कंपनी है.

जमीर ने इस पर क्या कहा?

जमीर ने 18 मार्च को इस वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया. उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए लिखा कि अगर वो ईरान के लोगों की आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो एम्बेसी के असली एक्स पोस्ट में दिए गए बैंक अकाउंट नंबर के जरिये ही करें.

ईरान एम्बेसी ने भी किया था आगाह

भारत में स्थित ईरान की एम्बेसी ने 14 मार्च को एक्स पर लिखा कि भारत के बहुत सारे लोग और चैरिटेबल संस्थाएं लगातार उनसे, युद्ध प्रभावित ईरान के लोगों की आर्थिक मदद करने के लिए संपर्क कर रहे थे. इसी वजह से उन्होंने डोनेशन के लिए एक बैंक अकाउंट नंबर जारी किया है.

Advertisement

17 मार्च को एम्बेसी ने आ​र्थिक मदद करने के लिए भारत के लोगों को शुक्रिया कहा. साथ ही, उन्होंने ये चेतावनी भी दी कि किसी भी अनाधिकृत अकाउंट द्वारा जारी किए गए क्यूआर कोड या यूपीआई से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

नया अकाउंट, चुराई हुई तस्वीरें

Charity Helping नाम का ये फेसबुक अकाउंट 17 मार्च, 2026 को ही बनाया गया है. फर्जीवाड़ा करने वाले अक्सर युद्ध या कहीं कोई आपदा आने पर नए अकाउंट बना लेते हैं. ऐसे हालात को वो पैसा कमाने के मौके की तरह भुनाते हैं.

इस फेसबुक अकाउंट के कवर फोटो में स्विट्जरलैंड की एक पब्लिक ट्रास्पोर्ट कंपनी MBC का वही लोगो लगा है, जिससे वायरल वीडियो में ईरान एम्बेसी के वॉट्सऐप नंबर को छुपाया गया है. वहीं, इसकी डीपी में MBC का एक दूसरा लोगो लगा है, जो स्टॉक फुटेज वेबसाइट वेक्टजी से लिया गया है.

कमेंट में छुपी जालसाजी  

वायरल पोस्ट पर कुछ लोग पेमेंट के स्क्रीनशॉट डाल रहे हैं. इनमें से दो स्क्रीनशॉट्स की जांच करने पर हमने पाया कि इनमें किसी और अकाउंट में पैसा डाला गया है, न कि वायरल वीडियो वाले क्यूआर कोड पर. वायरल वीडियो वाले क्यूआर कोड को स्कैन करने से "gpay-12197930627@okbizaxis" यूपीआई आईडी दिखती है, जबकि कमेंट वाले स्क्रीनशॉट में जिस यूपीआई आईडी पर पैसा डाला गया है, वो है- "gpay-12190284425@okbizaxis".

Advertisement

वायरल वीडियो में पैसे रिसीव करने वाले का नाम अलहिंद चैरिटी फाउंडेशन लिखा है. इसमें चैरिटी की स्पेलिंग भी गलत लिखी है.

मेटा ऐड्स लाइब्रेरी के अनुसार, ये पेज 16 मार्च से ही इस वीडियो को विज्ञापन के तौर पर दिखा रहा है.

साफ है, Charity Helping नाम का फेसबुक पेज, ईरान के लोगों की आर्थिक मदद के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement