फैक्ट चेक: दिल्ली धमाके के बाद गाजियाबाद में बजरंग दल सदस्य के घर से बरामद हुए बम और हथियार? ये कहानी पूरी तरह फर्जी है

वीडियो में कई पुलिसकर्मी किसी जगह खड़े हैं. उनके सामने बोरियों में जब्त किया हुआ सामान रखा है. इसके वॉइसओवर में एक महिला कहती है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता के घर में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बारूद और बम का जखीरा बरामद किया गया है. आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो हालिया घटना का नहीं है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
दिल्ली धमाके के बाद गाजियाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता के घर से भारी मात्रा में बारूद, बम और हथियार बरामद हुए हैं.
सच्चाई
ये वीडियो अक्टूबर 2022 का है, जब गाजियाबाद पुलिस ने अवैध पटाखों पर कार्रवाई करते हुए रिजवान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था.

ऋद्धीश दत्ता

  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

केंद्र सरकार ने दस नवंबर को दिल्ली में हुए धमाके को एक आतंकी घटना करार दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि गाजियाबाद में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के घर से बड़ी संख्या में बम, हथियार और बारूद बरामद हुए हैं.

में कई पुलिसकर्मी किसी जगह खड़े हैं. उनके सामने बोरियों में जब्त किया हुआ सामान रखा है. इसके वॉइसओवर में एक महिला कहती है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता के घर में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बारूद और बम का जखीरा बरामद किया गया है.

Advertisement

वीडियो को फेसबुक और  जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “गाज़ियाबाद मे छापेमारी मे बजरंग दल के कार्यकर्ता रामू के घर से भारी मात्रा मे बारूद, बम का ज़खीरा और इतना हथियार बरामद हुआ का पूरा शहर खत्म करने के लिए काफी है. लेकिन गोदी प्रचार तंत्र में सन्नाटा!”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो न तो किसी हालिया घटना का है और न ही ये सामान किसी बजरंग दल कार्यकर्ता के घर से बरामद किया गया था. ये साल 2022 का मामला है जब गाजियाबाद में एक व्यक्ति के घर से अवैध पटाखे बरामद हुए थे.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये वीडियो एक  में मिला. 20 अक्टूबर, 2022 को ये वीडियो पोस्ट करते हुए जर्नलिस्ट आनंद नाम के यूजर ने लिखा था, "गाजियाबाद बजरंग दल के सदस्य के घर पुलिस की छापेमारी में भारी संख्या में देसी बम व पटाखे बरामद हुए. क्या PFI की तरह बैन होगा बजरंग दल?@up police @dgpup". इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि ये वीडियो किसी हालिया घटना का नहीं है, बल्कि कम से कम तीन साल पुराना है.

Advertisement

गौर करने वाली बात ये है कि यहां मौजूद वीडियो में कोई ऑडियो नहीं है. जाहिर है, वायरल वीडियो में महिला की आवाज वाला ऑडियो अलग से जोड़ा गया है. हमने ये भी देखा कि कई ने उस समय इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे गाजियाबाद के लोनी थाना इलाके का मामला बताया था.

इस बारे में और पता करने पर हमें अक्टूबर 2022 में छपी  की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया था. इस रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद की इस घटना के बारे में झूठी खबर फैलाने के आरोप में पुलिस ने @YasmeenKhan_786 यूजर नेम वाले एक एक्स हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज की थी. उस वक्त पुलिस ने रिजवान नामक शख्स के घर से अवैध पटाखे बरामद किए थे. लेकिन सोशल मीडिया पर ये बात फैलाई गई थी कि इस मामले का आरोपी बजरंग दल का सदस्य था.

इसके बारे में और खोजने पर हमें गाजियाबाद पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 18 अक्टूबर, 2022 का एक पोस्ट मिला. इसमें बताया गया है कि लोनी पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखा सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया था.

इस एक्स पोस्ट में लिखा है कि पुलिस ने 17 अक्टूबर, 2022 को रिजवान नाम के शख्स को अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया था. वहीं, रिजवान के चार साथी- दिलशाद, नौशाद, आकाश और गौरव मौके से फरार हो गए थे. बरामद हुए सामान में आतिशबाजी के पटाखे, नलकी, बारूद और आतिशबाजी बनाने वाली मशीन शामिल थी.

Advertisement

साफ है, 2022 में अवैध आतिशबाजी से जुड़ी पुलिस की कार्रवाई को दिल्ली धमाके के संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »