इंडियन आइडल 13 के मोस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट ऋषि सिंह की लगता है किस्मत बदलने वाली है. सिंगर की शानदार परफॉर्मेंस ने दिग्गज गायक कुमार सानू का दिल जीत लिया है. तभी को कुमार सानू का मानना है कि ऋषि सिंह को फिल्म आशिकी 3 का गाना गाने को मिलना चाहिए.
इंडियन आइडल सिंगर को मिलेगा बड़ा मौका?
इंडियन आइडल 13 का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें कुमार सानू कहते हैं- आशिकी 1 में मैंने गाया था. आशिकी 2 में अरिजीत सिंह ने गाया. आशिकी 3 में कौन गा रहा है पता नहीं. लेकिन मुझे लगता है आशिकी 3 में ऋषि सिंह को गाना चाहिए. कुमार सानू की ये बात सुनकर जज विशाल डडलानी कहते हैं- सर आप बोल रहे हो, भट्ट साहब सर सुन लेंगे. जबसे ये प्रोमो वीडियो सामने आया है ऋषि सिंह के फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए हैं. अब देखना होगा आशिकी 3 में ऋषि सिंह को गाने का मौका मिलता है या नहीं.
ऋषि सिंह के फैन हैं विराट कोहली
फिल्म आशिकी 3 में लीड एक्टर कार्तिक आर्यन होंगे. फिल्म की फीमेल लीड अभी तय नहीं हुई है. अगर इस रोमांटिक ड्रामा में गाने का मौका मिलता है तो ये ऋषि सिंह के करियर की सबसे बड़ी ग्रोथ होगी. ऋषि सिंह जबसे इंडियन आइडल 13 का हिस्सा बने हैं वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. आगरा के ऋषि का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. उन्होंने ऑडिशन राउंड में इतना दमदार गाया कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऋषि को पर्सनल मैसेज कर उनकी गायिकी को सराहा. विराट कोहली से मिली इस तारीफ ने ऋषि को गदगद कर दिया था. विराट इंस्टा पर ऋषि सिंह को फॉलो भी करते हैं. जिस क्रिकेटर को दुनिया फॉलो करती है वो इंडियन आइडल के सिंगर ऋषि को फॉलो करते हैं, विराट की तरफ से ऋषि को मिला ये बड़ा कॉम्पलिमेंट है.
ऋषि सिंह इंडियन के सबसे पसंदीदी कंटेस्टेंट्स में से हैं. जब भी ऋषि स्टेज पर परफॉर्म करने आते हैं लोगों का दिल जीत ले जाते हैं. जजेज उनकी सिंगिंग से पहले ही काफी इंप्रेस हैं. ऋषि सिंह की हर वीक की परफॉर्मेंस को सुनने के लिए फैंस बेताब रहते हैं.
aajtak.in