बिग बॉस 15 में नजर आएंगी 'नागिन 5' एक्ट्रेस सुरभि चंदना? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

हर साल की तरह इस साल भी कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिनके लिए कहा जा रहा है कि वह इस शो का इस साल हिस्सा होंगे. खबरों की मानें तो 'नागिन 5' फेम सुरभि चंदना इसमें पार्टिसिपेट करेंगी, ऐसी खबरें आ रही हैं. अब एक्ट्रेस ने फैन्स को इसके बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
सुरभि चंदना सुरभि चंदना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

साल 2021 फरवरी में टीवी का सबसे बड़ा कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' खत्म हुआ था. अब यह अपने नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है. फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वह पूछ रहे हैं कि आखिर यह प्रीमियर कब होगा? इसमें कौन-से सेलिब्रिटी इस बार आने वाले हैं? बता दें कि यह शो कॉन्ट्रोवर्सी के साथ ड्रामा और फन से भरा नजर आता है. चार से पांच महीने के लिए यह दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहता है. 

Advertisement

सुरभि का सामने आ रहा नाम
हर साल की तरह इस साल भी कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिनके लिए कहा जा रहा है कि वह इस शो का इस साल हिस्सा होंगे. खबरों की मानें तो 'नागिन 5' फेम सुरभि चंदना इसमें पार्टिसिपेट करेंगी, ऐसी खबरें आ रही हैं. अब एक्ट्रेस ने फैन्स को इसके बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है. 2 जून को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया, जिसमें एक फैन ने उनसे बिग बॉस में हिस्सा लेने की बात पूछी. इस पर सच्चाई बताने की फैन ने एक्ट्रेस से गुजारिश की. 

एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
सुरभि ने इस पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह इस सीजन कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा नहीं होंगी और न ही मेकर्स की ओर से उन्हें अप्रोच किया गया है. वह इस शो को करना भी नहीं चाहती हैं. इसके बारे में सुरभि एक और वीडियो अपलोड करेंगी, जिसमें इससे जुड़ी सारी जानकारी होगी. 

Advertisement

हिना खान ने क्यों सुरभि चंदना से कहा था 'नागिन' बनना नहीं आसान, एक्ट्रेस ने बताई वजह

मालूम हो कि सुरभि चंदना अभी तक किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं रही हैं. एकता कपूर के सुपरनेचुरल सीरियल 'नागिन 5' में इन्होंने लीड रोल निभाया था. हालांकि, सुरभि को 'बिग बॉस 14' में बतौर गेस्ट देखा गया था. वह अपने किरदार बानी को प्रमोट करने घर के अंदर पहुंची थीं. इसके अलावा सुरभि के साथ इस सीरियल में शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल मुख्य भूमिका में नजर आए थे. सुरभि चंदना हाल ही में 'बेपनाह प्यार' सॉन्ग में नजर आई थीं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया है. सुरभि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स संग रील्स शेयर करती हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement