टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस अब पहले से बेहतर हैं. उनकी सर्जरी हो गई है. दीपिका लगातार हेल्थ इशूज झेल रही हैं. हाल ही में उन्हें दर्द उठा था, जिसके बाद पता चला कि पेट में सिस्ट है.
दीपिका की हुई सर्जरी
अब शोएब ने बताया है कि दीपिका की सर्जरी हुई है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोएब ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि- अल्लाह के करम और आप सबकी दुआओं से दीपिका का प्रोसिजर हो गया है. सब कुछ ठीक रहा. वो ठीक हैं, बस थोड़ा दर्द है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. शोएब ने साथ ही फैंस का दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया.
दीपिका की बिगड़ती सेहत के दौरान शोएब हर पल उनके साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने हर तरह से पत्नी का साथ दिया है.
इससे पहले व्लॉग शेयर कर कपल ने अपने ऊपर टूटे इस दुख के पहाड़ की जानकारी दी थी. दीपिका के लिवर कैंसर के इलाज के बाद अब पेट में 1.3 सेमी की सिस्ट (गांठ) पाई गई है. शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि पिछले दो दिनों से दीपिका को पेट में दर्द था, लेकिन अचानक दर्द काफी बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सीटी स्कैन में सिस्ट का पता चला.
डर गई थीं दीपिका
शोएब ने ये भी माना कि कैंसर के बाद से उन्हें हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं बीमारी दोबारा न लौट आए. हालांकि डॉक्टर्स ने साफ किया है कि ये बड़ी सर्जरी नहीं है. एक छोटे से प्रोसिजर के जरिए सिस्ट को बर्न किया गया है और दीपिका को कुछ दिनों के लिए अस्पताल में एडमिट रहना होगा.
दीपिका ने भी भावुक होते हुए कहा कि सुबह वो काफी डरी हुई थीं, लेकिन शुक्र है कि समय रहते समस्या का पता चल गया. उन्होंने फैंस को सलाह दी कि हल्के दर्द को भी नजरअंदाज न करें और नियमित चेकअप जरूर कराएं.
फिलहाल प्रोसिजर सफल रहा है और दीपिका रिकवर कर रही हैं. रमजान के महीने में फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. परिवार भी उनके साथ हर पल खड़ा है.
दीपिका-शोएब का एक बेटा है- रुहान. एक्ट्रेस आखिरी बार सेलिब्रिटी मास्टर शेफ शो में नजर आई थीं.
aajtak.in