प्रेग्नेंसी में टूटा भरोसा, रुबीना दिलैक को हुई सच्ची दोस्ती की पहचान, बनावटी लोगों से तोड़ा रिश्ता

रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान का दर्द साझा करते हुए बताया कि कैसे मुश्किल समय में कई करीबी दोस्त साथ नहीं थे. जानिए कैसे इस अनुभव ने उन्हें सच्ची दोस्ती की पहचान कराई.

Advertisement
प्रेग्नेंसी में रुबीना दिलैक को दोस्तों ने छोड़ा अकेला (Photo: Instagram @rubinadilaik) प्रेग्नेंसी में रुबीना दिलैक को दोस्तों ने छोड़ा अकेला (Photo: Instagram @rubinadilaik)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौर को याद करते हुए दोस्ती और रिश्तों को लेकर दिल छू लेने वाली बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में कौन उनके साथ खड़ा रहा और कैसे इस अनुभव ने उन्हें सच्चे रिश्तों की पहचान कराई. रुबीना ने साथ ही बताया कि वो उन लोगों को अपनी जिंदगी से बाहर कर चुकी हैं, जो उनके साथ नहीं थे.

Advertisement

अकेली पड़ीं रुबीना का टूटा दिल

रुबीना ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में जन्नत जुबैर को बुलाया. और बातचीत के दौरान अपने नाजुक पलों को याद किया. रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के समय को याद करते हुए बताया कि उस दौरान उनके कई करीबी दोस्त उनके साथ नहीं थे. उन्होंने जन्नत जुबैर की तारीफ करते हुए कहा- जब मैं प्रेग्नेंट थी, तुम मुझसे मिलने आई थीं. जब मेरी बेटियां हुईं, तब भी तुम आईं. जन्नत, मैं सच कहूं तो वो प्रेग्नेंसी मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाला अनुभव था. मैंने अपने उन दोस्तों से दूरी बना ली, जो कहते थे कि वो मेरे दोस्त हैं. वो पार्टी में होते थे, अच्छे दिनों में होते थे, कभी-कभी बुरे दिनों में भी, लेकिन सबसे मुश्किल समय में मेरे साथ नहीं थे. जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब वो मेरे पास नहीं आए. इसलिए मैंने बिना कुछ कहे उन्हें अपनी जिंदगी से दूर कर दिया, क्योंकि मेरे हिसाब से दोस्ती ऐसी ही होनी चाहिए.

Advertisement

जन्नत जुबैर में मिला अच्छा दोस्त

रुबीना ने आगे कहा- दोस्ती एक अनकहा रिश्ता होता है, जिसमें ये जरूरी नहीं कि हम हमेशा साथ में ट्रिप पर जाएं, पार्टी करें या अच्छा समय बिताएं. रुबीना ने जन्नत की तारीफ करते हुए कहा- तुमने मुझे दोस्ती का असली मतलब समझाया है, और मैं इसे हल्के में नहीं लेती.

रुबीना ने ये भी बताया कि वो अपने रिश्तों को हल्के में नहीं लेतीं और दूसरों से भी वही उम्मीद रखती हैं. उन्होंने कहा- इस पॉडकास्ट के लिए भी मैं तुम्हें पहले बुला सकती थी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि मैं किसी को भी हल्के में नहीं लेती.

वहीं जन्नत ने भी रुबीना का शुक्रिया अदा किया और कहा- मेरी जिंदगी के हर मुश्किल समय में तुम मेरे साथ रही हो. मुझे याद है, शुरुआत में हमारी बॉन्डिंग अच्छी नहीं थी, लेकिन यही असली रिश्ते की खूबसूरती है. ये बनावटी नहीं था, ना ही जबरदस्ती का. हमें शुरुआत में एक-दूसरे को पसंद करना जरूरी नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे हमारे बीच अपनापन बढ़ता गया. और यही इस रिश्ते को खास बनाता है. ये आज भी मजबूत है, बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement