फटे कपड़े-गंदे बाल, शोबिज में काम करने वाली महिला की हुई दुर्दशा, बोली- अनाथ हूं

सोशल मीडिया पर शीला नाम की एक अनाथ महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने बताया कि वो कभी फिल्मों में काम करती थी, लेकिन आज लोग उसे पागल कहते हैं. पुलिस की मदद से शीला को अनाथ आश्रम पहुंचाया गया जहां छह महीने में उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.

Advertisement
वायरल हुई महिला कौन है (Photo: Screengrab) वायरल हुई महिला कौन है (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

शोबिज की दुनिया में कब किसकी किस्मत पलट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता. एक पल में यहां मामूली इंसान खास बन जाता है. एक पल में खास इंसान आम हो जाता है. फिल्मी दुनिया के कई सितारे आज बदहाल जिंदगी जी रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो चुका है. असल में सोशल मीडिया पर शीला नाम की महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस महिला का कहना है कि वो कभी फिल्म में काम करती थी, लेकिन आज लोग उसे पागल कहते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद शिल्पा शिंदे ने उस महिला के साथ डांस किया. इसके बाद हर ओर इस महिला की चर्चा होने लगी. 

Advertisement

अनाथ है शीला, लोगों ने कहा पागल 
तनुज मिश्रा नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला सड़क पर भीख मांगकर गुजारा करती दिख रही है. फटे कपड़े, गंदे बाल और बेहाल दिख रही महिला ने बताया कि वो फिल्मों में काम कर चुकी है. महिला कहती है कि मेरा नाम शीला है. फिल्मों में काम किया है. मैं अनाथ हूं. मेरा कोई नहीं है. अभी रहने का कोई ठिकाना नहीं है. अब मरने का टाइम आ गया है. 

इतना ही नहीं शीला को लोग पागल कहकर बुलाते थे. लेकिन पुलिस की मदद से उन्हें अनाथ आश्रम पहुंचाया गया. 6 महीने बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल चुकी है. उनका हेयरकट हो चुका है. वो साफ-सुथरी और अच्छे कपड़ों में दिखने लगीं. यही नहीं, टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने शीला के साथ डांस करके उन्हें फेमस बना दिया. 

Advertisement

लोग कमेंट में शिल्पा शिंदे की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक ने लिखा कि शिल्पा आप जैसा कोई नहीं है. दूसरे ने लिखा कि शिल्पा शिंदे दिल की बहुत अच्छी हैं. कई लोगों ने लिखा कि किसी बेसहारा की मदद करना कोई आपसे सीखे. कुछ लोगों ने लिखा कि सच में आप जमीन से जुड़ी हुई हैं. 

शिल्पा शिंदे के साथ डांस वायरल होने के बाद खुद को अनाथ बताने वाली शीला को लोगों का प्यार मिल रहा है. देखते हैं कि आगे उन्हें किस्मत कहां ले जाती है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement