टेलीविजन के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अपने नए शो 'दिल धोखा और डिजायर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये एक एडल्ट शो है, जिसमें एक्ट्रेस ने काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं. आकांक्षा को उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ के लिए ट्रोल किया जाता है. 'दिल धोखा और डिजायर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भी उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसके लिए उन्हें काफी बुरा भला कहा गया. अब एक्ट्रेस ने इन वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है.
वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
'दिल धोखा और डिजायर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर शो के लीड एक्टर कुंवर अमर और अली हसन लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे. इस परफॉर्मेंस में आकांक्षा भी शामिल थीं. भरी महफिल में आकांक्षा, कुंवर अमर के साथ कोजी होती नजर आईं, जिसके लिए उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी.
आकांक्षा ने hauterrfly से बात करते हुए कहा कि ओरिजिनल प्लान सिंपल था. शो में उनके हसबैंड का रोल प्ले करने वाला एक्टर बॉडीगार्ड की मदद से बीच में आता और स्किट खत्म हो जाती. लेकिन चीजें ठीक वैसी नहीं हुईं जैसी सोची गई थीं. वो कहती हैं कि मुझे लगा कि स्किट तो हो चुकी, लेकिन ऑडियंस के तालियों की वजह से ये आगे बढ़ गई. उन्होंने ये भी कहा कि उसी हंगामे में उनके को-स्टार्स "थोड़े ज्यादा उत्साहित" हो गए, जिससे एक्ट प्लान से कहीं ज्यादा लंबा हो गया.
अकांक्षा ने कहा कि को-स्टार्स का इरादा उन्हें असहज करने का बिल्कुल नहीं था, लेकिन लाइव परफॉर्मेंस में वो एक पल के लिए अपनी को-एक्ट्रेस के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भूल गए. वो कहती हैं कि उन्होंने जानबूझकर कुछ नहीं किया, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए था. मैं असहज महसूस कर रही थी. उन्होंने ये भी कहा कि उस वक्त उनकी कोई रिएक्शन ना दिखने का मतलब ये नहीं कि उन्हें मजा आ रहा था. स्टेज पर जो हुआ, वो पूरी तरह प्लान के मुताबिक नहीं था.
अकांक्षा ने साफ किया कि बॉउंड्री क्रॉस करने का कोई जानबूझकर इरादा नहीं था, लेकिन उनकी बातें लाइव परफॉर्मेंस में कुछ नहीं कर सकीं. ये घटना एक बार फिर लाइव प्रमोशनल इवेंट्स में सहमति, सहजता और प्रोफेशनल जिम्मेदारी को लेकर चर्चा छेड़ रही है.
aajtak.in